फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress: hit back Kiren Rijiju, said instead of writing fraudulent articles on Nehru, focus on legal system

Congress : कांग्रेस का रिजिजू पर पलटवार, कहा- नेहरू पर कपटपूर्ण लेख लिखने के बजाय विधि प्रणाली पर ध्यान दें

Wed, 16 Nov 2022 04:28 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 16 Nov 2022 04:28 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि पिछले 70 दिनों से चल रही भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी में एकजुटता आई है और वह राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को हिंगोली से शुरू होकर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले में पहुंची।

विज्ञापन
Congress: hit back Kiren Rijiju, said instead of writing fraudulent articles on Nehru, focus on legal system
जयराम रमेश - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के संदर्भ में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू के हालिया दावों को लेकर मंगलवार को उन पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि उन्हें नेहरू पर ‘कपटपूर्ण लेख’ लिखने में समय बर्बाद करने के बजाय देश की विधि प्रणाली को दुरुस्त करने पर ध्यान देना चाहिए। नेहरू की आलोचना करने पर कांग्रेस ने रिजिजू से माफी की मांग की।

विज्ञापन


पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि रिजिजू को उस विधि प्रणाली को दुरुस्त करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिसके तहत हत्या व सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को रिहा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिजिजू को नेहरू को बदनाम करने के बजाय विधि व्यवस्था की इस हालत से ज्यादा व्यथित होना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा नहीं चाहती दलितों और आदिवासियों को उनका अधिकार मिले : राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर दिन इसलिए संविधान पर हमला करती रहती है, क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को उनका अधिकार मिलने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित जनसभा में गांधी ने कहा कि आदिवासी देश के असली मालिक हैं और उनके अधिकार सबसे पहले आते हैं। उन्होंने कहा कि एकमात्र कांग्रेस संविधान की रक्षा कर सकती है और आदिवासियों को शिक्षा सहित अन्य अधिकार दिला सकती है।

राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके आदर्श सावरकर हैं, जिन्होंने दो-तीन साल में ही अंडमान की जेल से अंग्रेजों को दया याचिका लिखनी शुरू कर दी थी। उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके नायक बिरसा मुंडा हैं, जिन्होंने शहीद होना चुना मगर समझौता नहीं किया।

यात्रा से पार्टी में आई एकजुटता : जयराम 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि पिछले 70 दिनों से चल रही भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी में एकजुटता आई है और वह राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को अपने 69वें दिन में प्रवेश कर गई और यह दिन में हिंगोली से शुरू होकर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिले में पहुंची। इस यात्रा में राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।


2024 के लोकसभा चुनाव में दिखेगा भारत जोड़ो यात्रा का असर 
वाशिम (महाराष्ट्र)। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का असर विधानसभा के बजाय 2024 के लोकसभा चुनाव में दिखाई पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चाहे गुजरात हो या हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, उनमें भारत जोड़ो यात्रा का कोई खास असर नहीं दिखेंगा। भारत जोड़ो यात्रा का किसी वोट बैंक से कोई संबंध नहीं है। इसका मकसद राजनीति से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed