फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress highcommand send messenger, final decision on alliance with sp taoday

कांग्रेस हाईकमान ने भेजे दूत, सपा से दोस्ती पर फैसला आज 

Sat, 21 Jan 2017 09:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
congress highcommand send messenger, final decision on alliance with sp taoday
गठबंधन में गतिरोध दूर करने के लिए कांग्रेस हाईकमान के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा की। सपा 85 सीटों पर कांग्रेस के तैयार होने पर गठबंधन को हरी झंडी दे सकती है। कांग्रेस नेताओं से कहा गया है कि सिर्फ उनकी पसंद की सीट उनके खाते में नहीं जाएगी। इसके लिए जमीनी हकीकत को देखकर बात की जाए। इस बाबत शनिवार को कोई फैसला हो सकता है। 
विज्ञापन


सपा ने शुक्रवार को जबसे प्रत्याशियों की घोषणा की है, कांग्रेस खेमे में बेचैनी है। दूसरे चरण के नामांकन प्रारंभ हो चुके हैं लेकिन कांग्रेस पहले चरण के प्रत्याशियों को भी फाइनल नहीं कर सकी। कांग्रेस हाईकमान के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार देर शाम तक सीएम अखिलेश के साथ बातचीत की। इसे कांग्रेस की तरफ से गठबंधन बचाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


सपा सूत्रों के मुताबिक  सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस का अव्यवहारिक रवैया रहा। यदि कांग्रेस की जीती हुई और सपा की विजयी सीटों को छोड़कर अन्य स्थान पर नंबर-2 वाली सीटों की गणना की जाए तो इनकी सीटों की संख्या 54 बैठती है। सपा ने इसमें 30 बढ़ाकर कांग्रेस को 84 सीट देने की पेशकश की है। यह भी कहा गया है कि कांग्रेस अपनी पसंद की सीटों की लिस्ट न दे। उन सीटों की सूची दे जो फॉर्मूले के तहत उसके हिस्से में आ रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने लखनऊ में पत्रकारों से कहा, हम कांग्रेस से गठबंधन चाहते हैं। कांग्रेस की 50-55 सीटों पर दावेदारी बनती है, हम 84-85 सीट देने को तैयार हैं लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिला। अमर उजाला के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, कांग्रेस की ओर से राहुल बात करें या फिर प्रियंका, कांग्रेस को एक सीट ज्यादा नहीं दी जाएगी। हमने पहले ही कांग्रेस को ज्यादा सीटें दी हैं। 


नंदा ने कहा कि, 100 क्या 90 सीटें देना भी मुश्किल है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री अखिलेश के नेतृत्व में सपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा, सपा गठबंधन करने की इच्छुक है मगर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की कीमत पर गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed