{"_id":"63cb994db937d6149a7fd84d","slug":"congress-hath-se-hath-jodo-abhiyan-logo-release-with-chargesheet-against-modi-government-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी, बीजेपी सरकार के खिलाफ बनाई चार्जशीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी, बीजेपी सरकार के खिलाफ बनाई चार्जशीट
Sat, 21 Jan 2023 01:35 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 21 Jan 2023 01:35 PM IST
सार
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से होगी। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बात करेंगे और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। हालांकि कांग्रेस यहीं नहीं रुकने वाली है और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही पार्टी देशभर में 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की शुरुआत करेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट भी जारी की है, जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई है।
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 130 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) के दौरान हमने बड़ी संख्या में देश के लोगों से बात की। राहुल गांधी ने भी यात्रा के दौरान कई लोगों से चर्चाएं की। इतने लोगों से बातचीत के बाद हम समझ सकते हैं कि लोग मोदी सरकार से परेशान हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से होगी। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बात करेंगे और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट भी जारी की है। साथ ही राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी अपनी-अपनी राज्य सरकारों के खिलाफ भी चार्जशीट बनाएंगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के मतदाताओं के घर जाएंगे और उन्हें कांग्रेस की विचारधारा के बारे में बताएंगे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो संदेश दिया गया, उस संदेश को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी का एक पत्र लोगों को सौंपा जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की खामियां बताने वाली एक चार्जशीट भी बांटी जाएगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य 26 जनवरी से लेकर 26 मार्च तक देश की ढाई लाख ग्राम पंचायतों, 6 लाख गांवों तक पहुंचने का है।
विज्ञापन
बता दें कि 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश होते हुए भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल जम्मू कश्मीर पहुंच चुकी है।