{"_id":"5b614a314f1c1b66428b532f","slug":"congress-gujrat-government-saving-bjp-rape-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":" कांग्रेस का भाजपा पर हमला कहा, 'गुजरात' सरकार बचा रही है बलात्कार के आरोपी अपने नेताओं को","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का भाजपा पर हमला कहा, 'गुजरात' सरकार बचा रही है बलात्कार के आरोपी अपने नेताओं को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात सरकार इस समय महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर कांग्रेस के निशाने पर है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयंती भानुशाली पर महिला द्वारा बलात्कार के आरोप की जांच में लापरवाही की बात सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परेश धानाणी ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित गुजरात में महिलाएं बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यही नहीं कांग्रेस के नेता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे पार्टी के सभी नेताओं को बचा रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भानुशाली के खिलाफ दर्ज एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि 'भगवा नेता के खिलाफ रेप का मामला ही मीडिया में खबर चलने के बाद दर्ज हुआ। लेकिन अभी तक पुलिस क्यों हाथ पर हाथ धर कर बैठी हुई है, आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस क्यों बच रही है?'
दरअसल कांग्रेस इस विवाद को लेकर राज्य सरकार पर लगातार दबाव बनाये हुई है। विपक्षी दल के नेताओं के जुबानी वार को देखते हुए कुछ दिन पहले ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बयान दिया था। रूपाणी ने कहा था कि ये एक संवेदनशील मामला है जिसमे सरकार निष्पक्ष रहेगी और मामले की जांच को प्रभावित नहीं करेगी।
विज्ञापन
धानाणी ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार ‘बेटी बचाव’ जैसे नारे गढ़ कर महिला सुरक्षा का मजाक उड़ा रही है। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होने कहा कि गुजरात में दो दिन में पांच महिलाओं से बलात्कार होता है जबकि 18 महिलाएं रोज लापता हो जाती हैं।उन्होंने कहा कि जब महिलाओं पर ऐसा अत्याचार हो रहा है तो रूपाणी सरकार का चुप रहना हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। धानाणी ने मांग की, कि भाजपा सरकार बलात्कार के आरोपी अपने नेताओं को बचाने की बजाय उनपर सख्त कार्रवाई करे।
आपको बता दें कि इस मामले में पीड़िता क्राइम ब्रांच में बयान दर्ज करा चुकी है और कोर्ट में भी कुछ दिनों में बयान दर्ज कराई जाएगी।