फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress govt in Karnataka trying to bring in undeclared emergency in state: Union min Karandlaje

Karnataka: 'अघोषित आपातकाल लाने की कोशिश...', कर्नाटक हेट स्पीच बिल को लेकर बोलीं केंद्रीय मंत्री करंदलाजे

Sat, 20 Dec 2025 11:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Dec 2025 11:42 PM IST
सार

Karnataka: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कांग्रेस सरकार पर 'अघोषित आपातकाल' लाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कर्नाटक नफरती भाषण और घृणा अपराध (संशोधन) विधेयक का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ और असांविधानिक है, इसलिए उन्होंने इसे मंजूरी न देने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Congress govt in Karnataka trying to bring in undeclared emergency in state: Union min Karandlaje
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने शनिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार राज्य में 'अघोषित आपातकाल' लाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कर्नाटक नफरती भाषण और घृणा अपराध (रोकथाम) विधेयक पर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन


करंदलाजे ने कहा कि उन्होंने इस विधेयक को मंजूरी न देने के लिए कर्नाटक के राज्यपाल को पत्र लिखा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर वह राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगी। यह विधेयक बेलगावी में हुए शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा और जेडी(एस) के विरोध के बीच राज्य विधानसभा के दोनों सदनों से पारित किया गया। यह सत्र शुक्रवार को समाप्त हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PCMC Elections: बीएमसी चुनाव से पहले MVA और अजित गुट को झटका; भाजपा को बढ़त, 20 से ज्यादा नेता हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में अघोषित आपातकाल लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की सोच हमेशा से यही रही है कि वह जो करे, उसे बिना विरोध के स्वीकार किया जाए। उन्होंने कहा कि बेलगावी सत्र में उत्तर कर्नाटक के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन फोकस रात्रिभोज पार्टी और नफरती भाषण विधेयक तक ही सीमित रहा।

करंदलाजे ने सवाल उठाया कि कांग्रेस आखिर क्या चाहती है। कांग्रेस नेता किस वजह से कर्नाटक नफरती भाषण और घृणा अपराध रोकथाम विधेयक लाए हैं और इसके पीछे क्या मकसद है, यह स्पष्ट नहीं है।


सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री करंदलाजे ने पत्रकारों से कहा कि यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 19(1) और 19(2) के तहत मिलने वाली अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार बीआर आंबेडकर की ओर से दी गई अभिव्यक्ति की आजादी को छीन रही है।

ये भी पढ़ें: Foreign Nationals In Karnataka: उडुपी के रिसॉर्ट में नौ अवैध विदेशी पकड़े गए, तीन बच्चे भी; ऐसे हुआ पर्दाफाश

उन्होंने विधेयक के कई प्रावधानों का हवाला देते हुए इसे असांविधानिक बताया और कहा कि इसका मकसद विपक्ष की आवाज को दबाना है। करंदलाजे ने कहा कि सरकार विपक्ष, उनके संगठनों और कन्नड़ संगठनों को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी हाल में इस कानून को लागू नहीं होने देंगी। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखा है और उनसे संविधान के तहत इसे मंजूरी न देने का अनुरोध किया है। जरूरत पड़ी तो वह राष्ट्रपति का भी ध्यान इस ओर आकर्षित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed