कर्नाटक में होगा नेतृत्व परिवर्तन?: राहुल से मुलाकात के बाद सिद्धारमैया का चौंकाने वाला बयान, जानें क्या कहा
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया सत्ता परिवर्तन की खबरों को अफवाह बताया है। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों नेताओं के बीच हेलीपैड पर हुए गुफ्तगू ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को राज्य के नेतृत्व में संभावित बदलाव के बारे में मीडिया की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि वह कांग्रेस आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि नेतृत्व के मुद्दों को लेकर पार्टी में कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने साफ किया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के साथ कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की।
क्या बोले सीएम सिद्धारमैया?
सिद्धारमैया ने कहा, "आज कोई चर्चा नहीं हुई है और शाम को भी बात करने का कोई कार्यक्रम नहीं है। राहुल गांधी तमिलनाडु जा रहे हैं और बाद में दिल्ली जाने के लिए वापस आएंगे। तब मैं उन्हें विदा करूंगा।" नेतृत्व बदलने की खबरों पर सीएम ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, "आप लोग ही अटकलें लगा रहे हैं। पार्टी में ऐसा कोई मुद्दा नहीं है। यह सवाल ही गलत है।" कैबिनेट में बदलाव की अफवाहों पर भी उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ अखबारों और मीडिया में चल रहा है, पार्टी में ऐसी कोई बात नहीं है।
ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक में बांग्लादेशी नागरिकों के आधार का सत्यापन शुरू, गृह मंत्री बोले- उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
विधायकों पर क्या बोले सीएम?
दरअसल, 20 नवंबर को कांग्रेस सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद से नेतृत्व बदलने की चर्चा तेज हो गई है। 2023 में सरकार बनते समय सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सत्ता बांटने की बात उठी थी। विधायकों के बयानों पर सिद्धारमैया ने कहा कि इस बारे में या तो डीके शिवकुमार बात करेंगे या मैं, क्योंकि सच हम ही जानते हैं। विधायकों को पूरी जानकारी नहीं है।
आलाकमान के फैसले का करेंगे पालन
शिवकुमार के समर्थकों के दावों पर उन्होंने कहा कि आलाकमान जो भी फैसला लेगा, हम उसे मानेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पहले की उस टिप्पणी का जिक्र करते हुए, 'जिसमें उन्होंने कहा था कि स्थानीय नेताओं को नेतृत्व के मुद्दों को सुलझाना चाहिए' सीएम ने कहा मैंने और शिवकुमार ने बात की है और हम नाश्ते पर भी मिले हैं। हम दोनों आलाकमान का फैसला मानने को तैयार हैं। अंत में सिद्धारमैया ने कहा कि वह कैबिनेट में बदलाव पर बात करने के लिए अभी दिल्ली नहीं जाएंगे।
ये भी पढ़ें: नेतृत्व विवाद के बीच में जनता और शहर: सिद्धारमैया के कार्यकाल में प्रशासनिक अंतर्विरोध और अक्षमता के संकेत
डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी से की मुलाकात
सिद्धारमैया के इन जवाबों के बीच कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो राहुल गांधी के मैसूरु से उड़ान भरने से पहले का है। इसमें डीके शिवकुमार काफी देर तक हेलीपैड पर खड़े होकर राहुल गांधी से चर्चा करते नजर आ रहे हैं। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और सांसद राहुल गांधी के बीच यह मुलाकात राजनीती गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.