{"_id":"61a7640799433b37a521d1ea","slug":"congress-general-secretary-kc-venugopal-said-that-thinking-that-without-congress-anybody-can-defeat-bjp-is-merely-a-dream-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का पलटवार: वेणुगोपाल बोले- हमारे बिना भाजपा को हराना नामुमकिन, सभी यह बात जानते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का पलटवार: वेणुगोपाल बोले- हमारे बिना भाजपा को हराना नामुमकिन, सभी यह बात जानते हैं
Wed, 01 Dec 2021 05:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:31 PM IST
सार
दरअसल, ममता ने मुंबई में कहा था कि अगर सभी क्षेत्रीय दल साथ आ जाएं तो भाजपा को हराया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा के खिलाफ मैदान छोड़ने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
केसी वेणुगोपाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एनसीपी नेता शरद पवार मुलाकात के बाद दिए बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। महासचिव संगठन केसी. वेणुगोपाल का कहना है कि कांग्रेस के बगैर भाजपा को हराना मात्र सपना है। दरअसल ममता बनर्जी का कहना है कि अब यूपीए कहां है। ममता बनर्जी का ये बयान तब आया है जब कांग्रेस और टीएमसी नेताओं के बीच दूरियां तेजी से बढ़ी हैं और टीएमसी कांग्रेस की बैठक से दूरी बनाए हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर वेणुगोपाल ने संसद में गतिरोध पर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही सभी हदें पार कर गई हैं। यह देश की पहली ऐसी सरकार है जो ना तो सांसदों की बात सुनना चाहती है और ना ही संसद की। जब-जब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में समूचा विपक्ष कमरतोड़ महंगाई, बेतहाशा बेरोजगारी, डूबती अर्थव्यवस्था, किसान-मज़दूरों की अथाह पीड़ा व दलितों-आदिवासियों व पिछड़ों-अल्पसंख्यकों के अधिकारों के दमन के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाता है, उन पर बहस करना चाहता है, तो मोदी सरकार एक सोचे समझे षड्यंत्र के तहत संसद को खुद ही नहीं चलने देती।
विज्ञापन
इस बीच कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि क्या ममता बनर्जी को नहीं पता यूपीए क्या है? ममता बनर्जी को लगा कि पूरा भारत ममता ममता करना शुरू कर दिया है। भारत का मतलब बंगाल नहीं है और बंगाल का मतलब भारत नहीं है। बंगाल में ममता बनर्जी और भाजपा ने जो सांप्रदायिक खेल खेला था, वह अब उजागर हो रहा है।
विज्ञापन
राहुल ने भाजपा को घेरा
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को रेलवे में नौकरी चाहने वालों को अपना समर्थन दिया और उनके प्रति अन्याय को रोकने का आह्वान किया। एक ट्वीट में उन्होंने यह भी दावा किया कि रेलवे में अब नौकरी नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले रेलवे में नौकरी करना सम्मान की बात थी, आज रेलवे में नौकरी नहीं है। जल्द ही रेलवे पहले की तरह नहीं रहेगा। लोगों के साथ अन्याय बंद करो।