फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress General Secretary Jairam Ramesh taunts BJP ahead Lok Sabha Election 2024

Congress: ‘सिर्फ कांग्रेस बचा सकती है देश में लोकतंत्र’, जयराम रमेश बोले- हम भाजपा से कभी हाथ नहीं मिलाएंगे

Wed, 10 Apr 2024 01:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीमापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीमापुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2024 01:42 AM IST
सार

जयराम रमेश ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो भाजपा के साथ कभी समझौता नहीं करेगी। कांग्रेस का मानना है कि नागालैंड के समग्र क्षेत्र का विकास होना चाहिए। नागालैंड के लोगों की राजनीतिक आकांक्षाएं पूरी होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Congress General Secretary Jairam Ramesh taunts BJP ahead Lok Sabha Election 2024
Jairam Ramesh - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि हम एकता के लिए प्रतिबद्ध हैं तो वहीं भाजपा कृत्रिम एकरूपता चाहती है। नागालैंड के दीमापुर स्थित कांग्रेस भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 2024 का चुनाव देश के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। यह एकता और एकरूपता के लिए बीच की लड़ाई है। कांग्रेस देश की विविधता का जश्न मनाकर एकता को मजबूत करना चाहती है। 

विज्ञापन

जयराम रमेश कांग्रेस प्रत्याशी एस सुपोंगमेरेन जमीर के समर्थन में प्रचार करने नागालैंड पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कि जब नागालैंड का गठन हुआ था तब अनुच्छेद 371 (ए) को 1963 में भारत के संविधान में शामिल किया गया था। लेकिन अब विशेष प्रावधान प्रदान करने वाला अनुच्छेद हमले के घेरे में आ सकता है क्योंकि भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दिया है। राज्य के सभी 60 विधायकों के सरकार में शामिल होने पर रमेश ने आश्चर्य जताया कि क्या यही लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है, जो भाजपा के साथ कभी समझौता नहीं करेगी। कांग्रेस का मानना है कि नागालैंड के समग्र क्षेत्र का विकास होना चाहिए। नागालैंड के लोगों की राजनीतिक आकांक्षाएं पूरी होनी चाहिए। 

विज्ञापन

कांग्रेस पर साधा था सीएम ने निशाना
एक दिन पहले नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने मतदाताओं से अपील की थी कि वे सभी मुरी के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि हमें सावधानी पूर्वक निर्णय लेना होगा और अपने सांसदों को बहुमत वाले गठबंधन में भेजना होगा। उन्होंने दावा किया कि जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, तब उन्होंने नागालैंड के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने 2003 में भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत रेलवे और चार लेन की दीमापुर-कोहिमा सड़क परियोजना के लिए धन रोक दिया था। उन्होंने 2008 में राष्ट्रपति शासन भी लगा दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय अर्थव्यवस्था में बज रही खतरे की घंटियां
इसके अलावा, नई दिल्ली में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रमेश ने कहा कि बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और महंगाई आसमान छू रही है। ग्रामीण भारत के गंभीर आर्थिक संकट से जूझने के साथ ही असमानता भी चरम पर पहुंच चुकी है। रमेश ने दावा किया कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। जयराम ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था में जितनी भी खतरे की घंटियां बज रही हैं, वे सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही नहीं सुनाई दे रही हैं। उनके कार्यकाल में वास्तविक मजदूरी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। कई क्षेत्रों में गिरावट आई है।

हम राम के पुजारी, वो राम के व्यापारी
जयराम रमेश ने अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाने को लेकर पीएम मोदी के हमलों पर पलटवार करते हुए कहा कि हम लोग राम के पुजारी हैं, वो (भाजपा) राम के व्यापारी हैं। प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को सम्मानपूर्वक अस्वीकार करने के पार्टी के फैसले का बचाव करते हुए कहा रमेश ने कहा कि वह नेता के लिए राजनीतिक कार्यक्रम था। जयराम नै भाजपा पर धर्म के राजनीतीकरण का आरोप लगाया। कहा, मेरा नाम है जयराम रमेश। मेरे नाम के दोनों भागों में राम है। हमें कोई राम विरोधी नहीं कह सकता। धर्म का राजनीतीकरण धर्म और राजनीति दोनों को नीचे लाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed