{"_id":"5a84f82f4f1c1bb3208b963b","slug":"congress-gave-valentines-day-wishes-to-prime-minister-modi-through-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने पीएम मोदी को किया वेलेंटाइन डे विश, वीडियो में ली चुटकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने पीएम मोदी को किया वेलेंटाइन डे विश, वीडियो में ली चुटकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Feb 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 फरवरी को पूरे देश में जोर-शोर और उत्साह के साथ सभी उम्र और वर्ग के लोगों ने प्यार के त्योहार वेलेंटाइन डे मनाया। इस मौके पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक वीडियो के जरिए शुभकामनाएं दीं। वीडियो को उन्होंने कैप्शन दिया- प्रिय मिस्टर मोदी हमारी तरफ से आपको वेलेंटाइन डे की शुभकानमनाएं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें उन्होंने पीएम और उनकी सरकार को कालेधन और भ्रष्टाचार के वादे को पूरा ना करने की वजह से आलोचना की है। वीडियो में कांग्रेस ने मोदी से जुमले नहीं बल्कि प्यार फैलाने के लिए कहा है। सभी भारतीयों को एक समान प्यार करने की अपील की है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से कभी उनके मन की बात भी सुनने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने मोदी को सलाह देते हुए कहा कि वह उस तरह के वादे करें जिन्हें निभा सकें। इसके अलावा पीएम को नफरत के साथ ब्रेकअप करने के लिए और गले कम लगाने और काम ज्यादा करने की नसीहत दी है। पार्टी की शुभकामनाओं को दिखाने के लिए वीडियो में पहला नशा, पहला खुमार गाने का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
Dear Mr. Modi: A very happy #ValentinesDay from us to you 🙂 pic.twitter.com/WrYKnN7iBc
— Congress (@INCIndia) February 14, 2018