फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Foundation Day, Flag march across country, message to Save Constitution, Save India

स्थापना दिवस पर कांग्रेस का देशभर में फ्लैग मार्च, 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' का देगी संदेश

Fri, 27 Dec 2019 01:27 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 27 Dec 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Congress Foundation Day, Flag march across country, message to Save Constitution, Save India
कांग्रेस - फोटो : social media

कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकालेगी। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सोनिया शनिवार सुबह पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगी तथा राहुल गांधी गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका लखनऊ में कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी। इसके अलावा वह प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक शनिवार को पार्टी की ओर से देश भर में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाएगा तथा विभिन्न स्थानों पर पार्टी के नेता संबंधित राज्यों की भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे।


नागरिकता संशोधन विधेयक, एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि जब जब भारत के संविधान को चुनौती दी जाएगी और देश को प्रगति के पथ से उतारने का प्रयास होगा तब तब कांग्रेस पुरजोर ढंग से आवाज उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed