फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Finalizes 40 Candidates Lok Sabha Elections Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra

रायबरेली से प्रियंका गांधी कांग्रेस उम्मीदवार!: सीईसी ने 40 नामों पर लगाई मुहर, राहुल के लिए दो सीटों पर चर्चा

Fri, 08 Mar 2024 01:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Mar 2024 01:31 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) की बैठक हुई। इस दौरान 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 60 लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के चयन के लिए गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में खड़गे के अलावा, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और वेणुगोपाल के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
Congress Finalizes 40 Candidates Lok Sabha Elections Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra
राहुल गांधी - फोटो : ani

विस्तार

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा समेत सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने भी 40 उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। उम्मीदवारों में एक नाम राहुल गांधी का भी है, जो केरल के वायनाड सीट से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में खड़े होंगे।

विज्ञापन

60 लोकसभा सीटों पर चर्चा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) की बैठक हुई। इस दौरान 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 60 लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के चयन के लिए गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में खड़गे के अलावा, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और वेणुगोपाल के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जिन 11 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के बारे में विचार किया गया, उनमें दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और लक्षद्वीप की लोकसभा सीटें शामिल हैं। 

विज्ञापन

रायबरेली से प्रियंका गाधी भी लड़ सकती हैं चुनाव
कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित कर सकती है. जिससे उम्मीदवार प्रचार शुरू कर सकें। सूत्रों की मानें तो, चर्चा है कि राहुल गांधी अमेठी से भी चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस अपनी सुरक्षित सीट रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव में उतार सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 सीटों पर कांग्रेस केरल में लड़ेगी चुनाव
केरल कांग्रेस विधायक दल के नेता वी.डी सतीसन ने कहा कि पार्टी केरल में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में चार सीटों पर उसके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। सीईसी ने फैसला कर लिया है कि 16 सीटों पर कौन उम्मीदवार होगा। एआईसीसी कल उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। उम्मीद है कि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। एआईसीसी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक चर्चा हुई। पार्टी तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी सहयोगी के रूप में बाकी की चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली की सीटों पर दोबारा 11 मार्च को चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव नहीं लड़ेंगे चुनाव
सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनंदगांव से मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी वेणुगोपाल भी उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed