कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों को भेजा गया माउंट आबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Gujarat: 69 Congress MLAs leave from Ahmedabad for Mount Abu to attend a one-day 'shivir' there. pic.twitter.com/sCoiQyDDjK
— ANI (@ANI) July 3, 2019
अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा में चुने जाने की वजह से गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव 5 जुलाई को होने हैं। एक तरफ भाजपा जहां इन दोनों सीटों पर फिर से कब्जा करने की तैयारी में है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इनमें से एक सीट अपने पाले में डालने की जुगत बना रही है।
कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
गुजरात कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव से पहले अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है। प्रदेश कांग्रेस में विधायकों के बगावती तेवर को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग हो सकती है। विधायक अल्पेश ठाकोर भी पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। ठाकोर ने कहा कि मुझे अभी तक व्हिप प्राप्त नहीं हुआ है, मैं जाऊंगा और अगर मुझे व्हिप प्राप्त होता है तो मैं वोट करूँगा।Alpesh Thakor, Rebel Congress MLA from Radhanpur (Gujarat) on reports that Gujarat Congress has issued a whip to its MLAs ahead of Rajya Sabha elections: I haven't received the whip yet, I will go and vote if I receive a whip. pic.twitter.com/zYpQszImfN
— ANI (@ANI) July 3, 2019
विधायक का दावा- शिविर में जा रहे माउंट आबू
गुजरात कांग्रेस के विधायक अश्विन कोतवाल ने कहा कि गुजरात कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा सत्र के मिनी-अवकाश के दौरान एक 'शिविर' के लिए अनुरोध किया था। इसलिए हम सभी एक दिन के लिए माउंट आबू जा रहे हैं।Gujarat Congress MLA Ashwin Kotwal: Gujarat Congress MLAs had requested for a 'shivir' during mini-vacation of the assembly session. So we're holding a one-day 'shivir' for which all of us are going to Mount Abu. pic.twitter.com/IGXCqiHFGu
— ANI (@ANI) July 3, 2019
इसस पहले भी गुजरात में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने क्रास वोटिंग से बचने के लिए पार्टी विधायकों को कर्नाटक के रिसोर्ट में भेजा था। इस चुनाव में अहमद पटेल को जीत मिली थी।
अमित शाह दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को गुजरात जायेंगे
अमित शाह का शाम सवा पांच बजे बीएस आश्रम रोड, अहमदाबाद स्थित डी के पटेल हॉल का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है । गृह मंत्री के सम्मान में अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय कन्वेंशन हॉल में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शाह रात्रि 8 बजे जीडीएमसी ग्राउंड, मेमनगर (अहमदाबाद) स्थित जीडीएमसी बिल्डिंग में गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।
अगले दिन 4 जुलाई को शाह दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अहमदाबाद स्थित जगन्नाथजी मंदिर में मंगला आरती में भाग लेंगे। वह गुरुवार को दिल्ली लौट आएंगे। शाह गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं।