फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress eyes Tamil Nadu political chessboard forms five-member committee considers seat-sharing with DMK

TN Assembly Polls: कांग्रेस की नजर तमिलनाडु के सियासी चौसर पर, पांच सदस्यीय समिति गठित; DMK के साथ सीट शेयरिंग

Sat, 22 Nov 2025 12:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 12:39 PM IST
सार

तमिलनाडु में 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। इसी बीच कांग्रेस ने अपनी ताकत बढ़ाने और डीएमके के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई है। समिति का नेतृत्व टीएन और पुडुचेरी प्रभारी गिरीश चोडणकर करेंगे। 

विज्ञापन
Congress eyes Tamil Nadu political chessboard forms five-member committee considers seat-sharing with DMK
गिरीश चोडांकर के नेतृत्व में समिति गठित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्यभर की सियासत में गर्माहट अपने चरम पर है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रण में अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। ऐसे में अब कांग्रेस ने तमिलनाडु के सियासी चौसर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी दै।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने 2026 विधानसभा चुनावों के लिए डीएमके के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत करने हेतु पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस बात की जानकारी तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) ने दी। 
विज्ञापन


गिरीश चोडणकर होंगे इस समिति के प्रमुख
बता दें कि इस समिति का प्रमुख गिरीश चोडणकर होंगे, जो तमिलनाडु और पुडुचेरी के कांग्रेस प्रभारी हैं। समिति में सेल्परुंथागई और कांग्रेस विधानसभा दल के नेता एस. राजेशकुमार भी शामिल हैं। यह पैनल डीएमके नेताओं से औपचारिक बातचीत कर सीटों पर सहमति बनाने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Row Over Babri Masjid: तृणमूल बोली- 6 दिसंबर को बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे, भाजपा ने कहा-यह नामंजूर



कांग्रेस दिग्गज नेता पी चिदंबरम ने किया स्वागत
तमिलनाडु चुनाव से पहले कांग्रेस की तरफ से उठाए गए इस कदम का वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु चुनाव से पहले पांच सदस्यीय समिति गठित करने का पार्टी आलाकमान का फैसला स्वागतयोग्य है। चिदंबरम ने कहा कि पार्टी द्वारा बनाई गई इस समीति से विपक्षी गठबंधन- INDIA ब्लॉक की एकता को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस घोषणा से गठबंधन संबंधी कुछ दावों पर कयासबाजी खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि टीवीके के साथ गठजोड़ की अटकलें बेबुनियाद हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस वरिष्ठ नेचा चिदंबरम के रुख से स्पष्ट है कि कांग्रेस ने ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया है और डीएमके के साथ गठबंधन जारी रखने का संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें:- राज्यसभा उप-सभापति पैनल: सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सात सदस्यों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किस दल से कौन?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed