{"_id":"681c948b41582e3461093305","slug":"congress-expressed-happiness-over-success-of-operation-sindoor-will-take-out-jai-hind-yatra-in-the-country-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कांग्रेस ने जताई खुशी, देश भर में निकालेगी 'जय हिंद यात्रा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कांग्रेस ने जताई खुशी, देश भर में निकालेगी 'जय हिंद यात्रा'
Thu, 08 May 2025 04:55 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 08 May 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर
- फोटो : एक्स
पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाले भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कांग्रेस ने खुशी जताई है। कांग्रेस ने पूरे देश में जय हिंद यात्रा निकालने की तैयारी की है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी कल देशभर की सभी प्रदेश कांग्रेस कमिटी (पीसीसी) इकाइयों में 'जय हिंद यात्रा' निकालेगी।
बुधवार सुबह भारत की आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद सर्वदलीय बैठक हुई थी। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार को पूरा समर्थन दिया था। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री खुद को संसद से ऊपर समझते हैं?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रक्षा मंत्री बोले- सशस्त्र बलों ने दिखाई बहादुरी, पाकिस्तान-PoK में निष्क्रिय किए आतंकी शिविर
इसके बाद गुरुवार को भी केंद्र सरकार ने संसद भवन में ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजनीतिक दलों को सीमा पार आतंकवाद पर भारत की कार्रवाई की जानकारी दी। बैठक में भाग लेने वाले नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता राहुल गांधी शामिल रहे।
इस बीच भारत के ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद से पाकिस्तान ने 7 मई की रात को कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
Congress party to hold 'Jai Hind Yatra' in all Pradesh Congress Committee (PCC) units across the country tomorrow: Congress Sources
— ANI (@ANI) May 8, 2025विज्ञापन