फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress expressed grief over the death of soldiers in Bijapur Naxalite attack, raised questions on BJP

Congress: बीजापुर नक्सली हमले में जवानों की मौत पर कांग्रेस ने जताया दुख, केंद्र सरकार की क्षमता पर उठाए सवाल

Mon, 06 Jan 2025 11:15 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 11:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में जवानों की मौत पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने शोक जताया है। साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस तरह के बढ़ते हमले राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने में सरकार की क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

विज्ञापन
Congress expressed grief over the death of soldiers in Bijapur Naxalite attack, raised questions on BJP
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली हमले में जवानों की मौत पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बढ़ते हमले राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने में सरकार की क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को इस खतरे को खत्म करने के लिए और अधिक सक्रिय होना चाहिए ताकि जवानों की जान खतरे में न पड़े।

विज्ञापन


बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने 60-70 किलोग्राम वजनी एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (एलईडी) का इस्तेमाल कर एक वाहन को उड़ा दिया, जिसमें आठ जवान और उनका चालक मारा गया। यह हमला बीजापुर से करीब 70 किलोमीटर दूर हुआ।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
जवानों की मौत पर दुख जताते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बीजापुर में कायराना नक्सली हमले में हमारे कई जवानों और एक ड्राइवर की शहादत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश आतंक और हिंसा के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने कहा जवानों की शहादत में वृद्धि राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी जताया दुख
साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस हमले पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीजापुर में हुए नक्सली हमले से बहुत दुखी हूं, जहां आठ बहादुर जवानों और एक ड्राइवर ने अपनी जान दी।" उन्होंने कहा कि नक्सलवाद लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है और इसका कोई स्थान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed