{"_id":"6626b42bb4c6227be0021095","slug":"congress-ec-complains-about-prime-minister-modi-statement-over-wealth-distribution-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत में शिकायतें: कांग्रेस प्रधानमंत्री के खिलाफ तो BJP राहुल के खिलाफ; चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत में शिकायतें: कांग्रेस प्रधानमंत्री के खिलाफ तो BJP राहुल के खिलाफ; चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की अपील
Tue, 23 Apr 2024 12:32 AM IST
यशोधन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:32 AM IST
सार
कांग्रेस ने आयोग से 140 पेज में 17 शिकायतें की हैं। इसमें सूरत से भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने पर आयोग से चुनाव निरस्त करने की भी मांग की। उधर, चुनाव आयोग ने राजस्थान में पीएम मोदी के भाषण पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। दूसरी तरफ भाजपा ने भी कांग्रेस नेता राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की अपील की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग ने दरवाजा खटखटाया है और कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने पीएम के जयपुर में दिए संपत्ति के सर्वे व वितरण संबंधी बयान पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने आयोग से 140 पेज में 17 शिकायतें की हैं। इसमें सूरत से भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने पर आयोग से चुनाव निरस्त करने की भी मांग की। उधर, चुनाव आयोग ने राजस्थान में पीएम मोदी के भाषण पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने उम्मीद जताई है कि आयोग उनकी शिकायत पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऐसे बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती, आयोग को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द है, सत्तारूढ़ दल केवल धर्म की बात करता है। प्रधानमंत्री ने राजस्थान में अल्पसंख्यकों को लेकर बयान दिया, उन्होंने मंगलसूत्र का प्रयोग किया, जो कि साफ तौर पर बताता है कि उनका मुखौटा केवल धार्मिक है।
कार्यक्रमों पर भी आपत्ति
चुनाव आयोग से कांग्रेस ने कुछ चैनलों पर दिखाए जा रहे कार्यक्रमों को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कार्यक्रमों के नाम व लिंक देकर उन पर उत्तेजित करने और भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीपीएम ने सोमवार को कहा कि उसने राजस्थान में संपत्ति के वितरण संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली पुलिस प्रमुख को एक शिकायत भेजी थी। चूंकी दिल्ली के एक पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने पार्टी की शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया था। एक बयान में, सीपीएम ने कहा कि पार्टी नेता बृंदा करात और पुष्पिंदर सिंह ग्रेवाल ने मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए मंदिर मार्ग SHO से संपर्क किया। चूंकि मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ने शिकायत स्वीकार करने से इनकार कर दिया, इसलिए इसे दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भेज दिया गया है।
बता दें कि राजस्थान के बांसवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों की मेहनत की कमाई और कीमती सामान घुसपैठियों और जिनके पास अधिक बच्चे हैं को देने की योजना बनाई है। महासचिव सीताराम येचुरी ने एक्स पर एक पोस्ट में भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से शिकायत का संज्ञान लेने और मोदी और भाजपा के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का भी आग्रह किया।
भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत
भाषा व क्षेत्र के नाम पर देश को विभाजित करने की साजिश का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दी है। इसमें वायनाड के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, राहुल गांधी मिथक फैलाने, झूठ बोलने के आदतन अपराधी हैं। वह अपने भाषणों से उत्तर व दक्षिण के बीच दरार पैदा कर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। वे झूठ बोल रहे हैं कि देश में एक देश, एक नेता, एक भाषा का विचार चल रहा है। चुघ ने कहा, हमने राहुल गांधी की टिप्पणियों के लिंक प्रदान किए हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हमने पहले भी उनके िखलाफ शिकायत की थी।