'मुसलमानों के खून के धब्बों...' से कांग्रेस ने किया किनारा, पुनिया ने किया खुर्शीद का बयान खारिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Congress disagrees with statement of Salman Khurshid in toto.Everyone must know that both prior&post independence Congress is only party which has worked towards building an egalitarian society by carrying all sections of ppl together as also religiousðnic minorities: PL Punia pic.twitter.com/3TdZNQoIy1
— ANI (@ANI) April 24, 2018
एएमयू के एक निलंबित छात्र आमिर मिंटोई ने खुर्शीद से सवाल पूछा था कि 1947 में देश की आजादी के बाद हाशिमपुरा, मलियाना, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, भागलपुर, अलीगढ़, बाबरी मस्जिद आदि में मुसलमानों के नरसंहार में कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के जो इतने सारे धब्बे हैं, इनको आप किन अल्फाजों से धोना चाहेंगे?
इस सवाल के जवाब में सलमान खुर्शीद ने कहा था कि, 'कांग्रेस का नेता होने के नाते मुसलमानों के खून के यह धब्बे मेरे अपने दामन पर हैं।' इस दौरान उन्होंने छात्रों से कहा था कि वह झिझक छोड़ें और खुलकर बोलें। जिसके बाद छात्रों ने उनसे खुलकर सवाल किए थे।
अपने बयान पर पार्टी को घिरता देख खुर्शीद ने सफाई में कहा कि अगर कोई कांग्रेस पर आरोप लगाता है तो मैं उसका जवाब देता हूं। किसी ने मुझसे कहा कि पार्टी पर दाग है, तब मैंने कहा कि मुझ पर दाग है और मैंने उसका जवाब दिया। लेकिन क्या अगर कोई आप पर हमला करे तो मैं आपके बचाव में नआऊं? क्या ये मेरा फर्ज, मेरा दायित्व नहीं है? किसी भारतीय नागरिक पर हमला किया जाए तो क्या उसकी सुरक्षा करने का मुझे अधिकार नहीं है?
वहीं खुर्शीद के इस बयान पर तुरंत भाजपा ने उन्हें घेरना भी शुरू कर दिया। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भिवंडी से लेकर भागलपुर तक और मेरठ से मलियाना तक कांग्रेस और कांग्रेस के सेक्युलरिज्म के सियासी सूरमाओं ने निर्दोष लोगों की हत्याओं को अपनी आंखों से देखा है। कांग्रेस के शासन काल में 5000 दंगों का इतिहास रहा है। उधर संबित पात्रा ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी के 'सेव द संविधान' अभियान के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया है।
Salman Khurshid has revealed the truth behind Rahul Gandhi’s 'Save the Constitution' campaign. He has admitted that Congress’ hand is stained with blood. It is not only stained with the blood of Muslims but also of Sikhs who were killed in 1984: Sambit Patra, BJP in Bengaluru pic.twitter.com/x04e13ufZ5
— ANI (@ANI) April 24, 2018
वहीं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि कांग्रेस के दामन पर सिर्फ मुसलमानों नहीं बल्कि सिखों का भी खून लगा है। कांग्रेस के दामन पर किसी एक धर्म नहीं बल्कि हर धर्म के खून का धब्बा लगा है। वहीं संघ विचारक राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने भारत की पंथनिरपेक्ष छवि को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।