{"_id":"5d024e23bdec226df652f906","slug":"congress-demand-for-election-on-two-rajya-sabha-seats-in-gujarat-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की मांग, गुजरात में राज्यसभा की दो खाली सीटों पर एक साथ हों चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस की मांग, गुजरात में राज्यसभा की दो खाली सीटों पर एक साथ हों चुनाव
Thu, 13 Jun 2019 06:52 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 13 Jun 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद गुजरात से खाली हुई राज्यसभा की दो सीटों पर एक साथ चुनाव कराने की मांग की है। कांग्रेस को अंदेशा है कि दोनों सीटों पर भाजपा अपने फायदे के लिए अलग अलग तारीख में चुनाव कराना चाहती है। गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में शाह गुजरात की गांधीनगर सीट और ईरानी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से निर्वाचित हुईं। दोनों गुजरात से राज्यसभा सदस्य थे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल इस संदर्भ में जल्द ही चुनाव आयोग का रुख करेगा और अपना प्रतिवेदन देगा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हमारे पास ऐसी जानकारी है कि गुजरात में राज्यसभा सीटों के लिए अलग अलग तिथि पर चुनाव कराया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह असंवैधानिक होगा। ऐसा करने का साफ मकसद यह रहेगा कि सत्तारूढ़ पार्टी दोनों सीटें जीत लें। अगर चुनाव एक साथ होता है तो एक सीट विपक्षी पार्टी को मिलेगी।’
विज्ञापन
सिंघवी ने कहा, ‘हम यह नहीं कह रहे हैं कि चुनाव एक साथ होने जा रहा है लेकिन यह हमारी आशंका है, जिसे हम मीडिया के माध्यम से चुनाव आयोग तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। हम जल्द ही चुनाव आयोग से मिलकर भी अपना पक्ष रखेंगे।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम चुनाव आयोग से आग्रह करते हैं कि दोनों सीटों पर एक साथ चुनाव हों क्योंकि अमित शाह और स्मृति ईरानी एक साथ लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इस तरह की स्थिति में पहले भी हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में एक साथ चुनाव हुए हैं।