{"_id":"619a7d13e72fd30ef5710c90","slug":"congress-demand-action-against-the-ncb-officers-in-cruise-drugs-case-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की मांग: एनसीबी की मनमानी के चलते आर्यन खान को रहना पड़ा 25 दिन जेल, अधिकारियों पर हो कार्रवाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस की मांग: एनसीबी की मनमानी के चलते आर्यन खान को रहना पड़ा 25 दिन जेल, अधिकारियों पर हो कार्रवाई
Sun, 21 Nov 2021 10:38 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:38 PM IST
सार
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि बांबे हाई कोर्ट की टिप्पणी से साफ है कि आर्यन खान को एनसीबी के चलते 25 दिन जेल में रहना पड़ा। यहां पूरी तरह से कानून का दुरुपयोग हुआ।
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में बांबे हाई कोर्ट का विस्तृत फैसला सामने आने के एक दिन बाद कांग्रेस ने एनसीबी को जवाबदेह बनाने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा है कि एजेंसियों और अधिकारियों को दंडित करने का प्रावधान किया जाना चाहिए। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि आर्यन खान और मामले के सह आरोपियों अरबाज मर्चेट और मुनमुन धमेचा द्वारा पहली नजर में साजिश रचने का कोई सुबूत नहीं है।
विज्ञापन
सिंघवी की मांग- एनसीबी अधिकारियों पर हो कार्रवाई
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि बांबे हाई कोर्ट की टिप्पणी स्पष्ट और न्यायसंगत है। आर्यन खान को एनसीबी की मनमानी के चलते गैरजरूरी ढंग से 25 दिन जेल में रहना पड़ा। यह पूरी तरह से कानून का दुरुपयोग था। कानून को अब दोषी अधिकारियों के खिलाफ अपना काम करना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि हाई कोर्ट ने माना कि आर्यन के खिलाफ साजिश रचने का कोई सुबूत नहीं है। अब गलत गिरफ्तारी, अनुचित हिरासत और गलत अभियोग के मामलों में एजेंसियों को जवाबदेह बनाने की जरूरत है। उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान किया जाना चाहिए। एजेंसियां कानून का अपने मतलब के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन
एएनआई के अनुसार, हाई कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य महेश जेठमलानी ने कहा कि आर्यन और अन्य के खिलाफ मामले को पूरी तरह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। इससे संदेह पैदा होता है कि आरोपियों से वसूली का प्रयास किया गया होगा।
विवादों में समीर वानखेड़े
इस मामले में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े विवादों के घेरे में हैं। उन पर वसूली की कोशिश का आरोप लगा है। विवाद के चलते उन्हें इस केस से हटा दिया गया। वहीं, एनसीपी नेता नवाब मलिक पिछले कुछ समय से लगातार वानखेड़े के खिलाफ नए दावे व खुलासे कर रहे हैं। नवाब मलिक, समीर वानखेड़े के मुस्लिम होने का दावा कर प्रमाणपत्र सामने ला चुके हैं। उनका कहना है कि वानखेड़े ने नौकरी की खातिर आरक्षण पाने के लिए खुद को हिंदू बताया। ये मामला अब अदालत भी पहुंच चुका है।