फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress demand 21000 crore heroin seizure case of Gujarat should be investigated under the supervision of Supreme Court judge

कांग्रेस की मांग: सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में हो गुजरात के 21000 करोड़ की हेरोइन जब्ती मामले की जांच

Thu, 23 Sep 2021 03:00 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 23 Sep 2021 03:00 AM IST
सार

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मां करते हुए कहा कि गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 21000 करोड़ बरामद की गई 3000 किलोग्राम हेरोइन के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए।
 

विज्ञापन
Congress demand 21000 crore heroin seizure case of Gujarat should be investigated under the supervision of Supreme Court judge
रणदीप सिंह सुरजेवाला, महासचिव, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 21000 करोड़ की बरामद करीब 3000 किलोग्राम हेरोइन के मामले में बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में इस मामले की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस ने पूछा, अमेज़न ने कानूनी फीस के रूप में किसे दी रिश्वत? 
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि पहले भी इस बंदरगाह के जरिये बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी की गई और नरेंद्र मोदी सरकार देश की सुरक्षा करने में विफल हो गई है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि अमेजन ई कॉमर्स कंपनी ने दो सालों में भारत में कानूनी फीस के नाम पर 8,546 करोड़ रुपए रिश्वत के तौर पर क्यों और किसे दी है? अमेरिकी कंपनी से रिश्वत की रकम किस अधिकारी और सफेदपोश राजनेता को मिली।
विज्ञापन


अमेरिका और भारत में लॉबिंग के लिए रिश्वत देना गैर कानूनी है ऐसे में क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति से अमेजन कंपनी के खिलाफ तथाकथित रिश्वत घोटाले में आपराधिक जांच की मांग करेंगे? अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने गुजरात के कच्छ जिले में मुंद्रा बंदरगाह से 2,988.21 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत 21000 करोड़ रुपये है। इस बंदरगाह के परिचालन का स्वामित्व अडाणी समूह के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने सवाल किया, 1,75,000 करोड़ के 25,000 किलोग्राम हेरोइन ड्रग्स कहां गए? नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, डीआरआई, ईडी, सीबीआई, आईबी, क्या सोए पड़े हैं या फिर उन्हें मोदी जी के विपक्षियों से बदला लेने से फुर्सत नहीं? क्या यह सीधे- सीधे देश के युवाओं को नशे में धकेलने का षड़यंत्र नहीं है ? क्या यह राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं, क्योंकि यह सारे ड्रग्स के तार तालिबान और अफगानिस्तान से जुड़े हैं? उन्होंने यह भी पूछा, क्या ड्रग माफिया को सरकार में बैठे किसी सफेदपोश का और सरकारी एजेंसियों का संरक्षण प्राप्त है?


देश को घुन लग रहा, केंद्र सरकार मित्रों की गोद में सो रही है: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट में पकड़े गए करोड़ों के मादक पदार्थ को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। राहुल ने ट्वीट में कहा, देश को घुन लगा है और केंद्र सरकार मित्रों की गोद में सो रही है। क्या इस जहर से बर्बाद हो रहे सैकड़ों परिवारों की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की नहीं है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed