फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Delegation went to Tihar Jail to meet P Chidambaram but they were not allowed

चिदंबरम से मिलने तिहाड़ पहुंचे कांग्रेस के कई नेता, नहीं मिली अनुमति

Fri, 06 Sep 2019 02:45 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 06 Sep 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Congress Delegation went to Tihar Jail to meet P Chidambaram but they were not allowed
पी चिदंबरम से मिलने के लिए कांग्रेस नेता तिहाड़ पहुंचे थे - फोटो : PTI

कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मिलने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचा। लेकिन उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से मिलने नहीं दिया गया क्योंकि निर्धारित समय खत्म हो गया था। इस प्रतिनिधिमंडल में मुकुल वासनिक, पीसी चाको, मनिक्कम टैगोर, अविनाश पांडे और अन्य नेता शामिल थे।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

वहीं राज्यसभा सदस्य केटीएस तुलसी और मनोज झा ने पी चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई कर रही जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने देश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। सीबीआई अदालत द्वारा आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के सवाल पर तुलसी ने जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाए और कहा कि वह केवल विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं।


तुलसी ने कहा, 'मैं केस के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि मैं इसके तथ्यों से परिचित नहीं हूं। लेकिन मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि देश में एक तीव्र बहस चल रही है कि कैसे जांच एजेंसियां केवल विपक्षी पार्टियों को निशाना बना रही हैं। क्या देश में कोई कायदा कानून है या नहीं? क्या यह संभव है कि एजेंसियों ने निष्पक्ष होकर मामले की जांच की है? यह कानून का मखौल उड़ाना है।' 

राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा ने कहा, 'मैं माननीय अदालत के निर्देश पर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि यह सही नहीं होगा। लेकिन अहम तथ्य यह है कि जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली कानून के साथ ही देश के लिए भी अच्छा संकेत नहीं है। यदि जांच एजेंसी बलप्रयोग के तहत कार्य करती रहेगी तो यह अच्छा संकेत नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed