{"_id":"5ba8a97a867a557ff129cea7","slug":"congress-delegation-has-met-with-cvc-on-rafale-jet-purchase-scam-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल डील मामला: सीवीसी से मिले कांग्रेस नेता, कहा- भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल डील मामला: सीवीसी से मिले कांग्रेस नेता, कहा- भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया जाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राफेल मामले में सोमवार को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के वी चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे आग्रह किया है कि इस विमान सौदे में हुए कथित 'भ्रष्टाचार' को लेकर मामला दर्ज किया जाए। इससे संबंधित रिकॉर्ड की छानबीन की जाए ताकि 'भ्रष्टाचार, सांठगांठ वाले पूंजीवाद (क्रोनी कैपिटलिज्म), कानून एवं प्रक्रिया के उल्लंघन तथा सरकारी खजाने को हुए नुकसान' की बात जल्द से जल्द सार्वजनिक हो सके।
विज्ञापन
हाल ही में कैग से मुलाकात कर मामले की जांच का आग्रह करने वाले कांग्रेस नेताओं ने सीवीसी के समक्ष राफेल विमान सौदे का विवरण रखा और कहा कि वह अपने 'विधायी कर्तव्य' का निर्वहन करते हुए 'भ्रष्टाचार' का मामला दर्ज करें और रिकॉर्ड की छानबीन करें।
विज्ञापन
सीवीसी से मुलाकात करने वाले कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश, अभिषेक मनु सिंघवी, मनीष तिवारी, विवेक तन्खा, प्रमोद तिवारी और प्रणव झा शामिल थे।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी पिछले कई महीनों से यह आरोप लगाते आ रहे हैं कि मोदी सरकार ने फ्रांस की कंपनी दसाल्ट से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद का जो सौदा किया है, उसका मूल्य पूर्ववर्ती यूपीए सरकार में विमानों की दर को लेकर बनी सहमति की तुलना में बहुत अधिक है। इससे सरकारी खजाने को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
पार्टी ने यह भी दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौदे को बदलवाया और एचएएल से ठेका लेकर रिलायंस डिफेंस को दिया गया।
{इनपुट-भाषा}