फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress defends Robert Vadra says BJP levelling false charges against him to target party leadership

Robert Vadra: कांग्रेस ने रॉबर्ट वाड्रा का किया बचाव, सुरजेवाला बोले- भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है सरकार

Tue, 27 Dec 2022 08:58 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 27 Dec 2022 08:58 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाने के लिए भाजपा झूठ का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपना संतुलन खो चुकी है क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से घबराई हुई है।

विज्ञापन
Congress defends Robert Vadra says BJP levelling false charges against him to target party leadership
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने भाजपा पर झूठ का सहारा लेकर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को परेशान करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाने के लिए भाजपा झूठ का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपना संतुलन खो चुकी है क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से घबराई हुई है। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर अपना लक्ष्य हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वाड्रा धोखाधड़ी के शिकार हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और नफरत की राजनीति जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में किसानों की जमीन हड़प कर रॉबर्ट वाड्रा को सौंप दी। उन्होंने कहा कि यह घोटाला करीब एक हजार करोड़ रुपये का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जमीन के फर्जी आवंटन हुए और कांग्रेस भ्रष्टाचार को आसमान तक ले गई। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस और ईडी को मामले की जांच सौंपी गई। तब पता चला कि गहलोत सरकार ने 'कांग्रेस परिवार' के आदेश पर एक ऐसे व्यक्ति को जमीन दी, जो वास्तव में था ही नहीं।
विज्ञापन


किसी भी प्राथमिकी में रॉबर्ट वाड्रा का नाम नहीं...
भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राजस्थान की कांग्रेस सरकार और रॉबर्ट वाड्रा पर झूठे आरोप लगा रही है। बीकानेर भूमि सौदा मामले में किसी भी प्राथमिकी में रॉबर्ट वाड्रा का नाम नहीं है और पिछले आठ वर्षों से सत्ता में बैठी भाजपा सरकार उनके खिलाफ कोई भी आरोप साबित नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई और मोदी सरकार कांग्रेस नेतृत्व पर आरोप लगाने और उन्हें निशाना बनाने के लिए रॉबर्ट वाड्रा के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। जब भी वे इस तरह के लक्ष्य निर्धारित करते हैं तो फंस जाते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा आरोपी नहीं, पीड़ित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed