फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress darts frantically action on corruption: BJP

भ्रष्टाचार पर वार से बौखला गई है कांग्रेस: रविशंकर

Thu, 29 Dec 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
Congress darts frantically action on corruption: BJP
- फोटो : ANI

कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा कार्यालय में तीन करोड़ कैश मिलने के आरोपों पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पीयूष गोयल ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से कांग्रेस पार्टी में बौखलाहट है। कांग्रेस की ये बेचैनी दिखाती है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई से उन्हें कितनी तकलीफ हो रही है। 

विज्ञापन


भाजपा ने महेश शाम के मुद्दे पर भी सफाई देते हुए कहा कि पार्टी का उनसे कोई लेना देना नहीं है और ईडी मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शाह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री का शाह से कोई संबंध नहीं है। प्रसाद ने कहा कि झूठे बेबुनियाद आरोप लगाना अब कांग्रेस की फितरत बन गया है। कांग्रेस को हर माल अपना कहने की इतनी आदत हो गई है कि उसी चश्मे से सभी को देखते हैं। 
विज्ञापन


नोटबंदी पर पार्टी का पक्ष रखते हुए प्रसाद ने कहा कि इस अभियान में अब मात्र एक दिन रह गया है और इस दौरान जिस तरह से देश की जनता ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है हम उसके लिए जनता का धन्यवाद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का दावा नोटबंदी को मिल रहा देशभर में समर्थन

Congress darts frantically action on corruption: BJP

प्रसाद के अनुसार नोटबंदी के फैसले के बाद भाजपा के प्रति जनता का समर्थन बढ़ा है इसकी बानगी कई राज्यों में हुए उप चुनावों और निकाय चुनावों से लगाया जा सकता है। पार्टी को महाराष्ट्र, गुजरात और चंडीगढ़ में भारी समर्थन मिला है।

इसका फायदा आगामी चुनावों में भी मिलेगा। प्रसाद ने दावा किया कि नोटबंदी के बाद डिजिटल ट्रांजेक्‍शन की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है, इसकी वजह से आठ नवंबर के बाद डिजिटल ट्रांजेक्‍शन में 300 से लेकर 1500 फीसदी तक की वृद्िध हुई है।

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि अब बैंकों से भीड़ छंटने लगी है और एटीएम के बाहर भी कतारें छोटी होने लगी हैं। जल्द ही हालात पूरी तरह सामान्‍य हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed