{"_id":"6a8591cd32d9ca43e80ef827","slug":"congress-cwc-meeting-mallikarjun-kharge-targets-modi-govt-on-paper-leak-employment-ram-mandir-donation-theft-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: पेपर लीक से चढ़ावा चोरी तक, खरगे ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर साधा जमकर निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: पेपर लीक से चढ़ावा चोरी तक, खरगे ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर साधा जमकर निशाना
Wed, 19 Aug 2026 04:51 PM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Devesh Tripathi
Updated Wed, 19 Aug 2026 04:51 PM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने शिक्षा की बढ़ती लागत, शिक्षण संस्थानों में आरएसएस से जुड़े लोगों के बढ़ते प्रभाव और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों का जिक्र किया। खरगे के मुताबिक इन परिस्थितियों ने युवाओं में असंतोष बढ़ाया है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार को निशाना पर लिया। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बुधवार को मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर आरोप लगाए। खरगे ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने महंगी होती शिक्षा और संस्थानों में आरएसएस के लोगों के कब्जे की बात कही। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा महंगी होती जा रही है और शैक्षणिक संस्थानों पर आरएसएस से जुड़े लोगों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। खरगे ने कहा कि शिक्षा पूरी करने के बाद जब युवा नौकरी की तलाश में निकलते हैं तो उन्हें पेपर लीक और भर्ती परीक्षा घोटालों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
पीएम मोदी और सरकार पर जमकर साधा निशाना
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि युवाओं में गुस्सा पैदा हो गया है, लेकिन सरकार ने उनकी बात कभी नहीं सुनी। इसके कारण उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सवालों से बचने की कोशिश की। अब युवाओं की ओर से उठाए गए सवालों के बजाय गैर-मुद्दों को प्राथमिकता दी जा रही है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भी मोदी सरकार को घेरा
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस युवाओं के लिए "शिक्षा से रोजगार रोडमैप" तैयार करे। राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मुद्दे पर खरगे ने कहा कि वित्तीय अनियमितता की जांच होनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। खरगे ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने की भाजपा जितनी कोशिश करेगी, जनता का संदेह उतना ही गहरा होता जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी से राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोगों से माफी मांगने और उनके सवालों के जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन
खरगे को मलाल...शुद्धीकरण मुद्दे पर चुप रहे कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उत्तराखंड में अपनी रैली के बाद शुद्दीकरण किए जाने से उत्पन्न विवाद पर पार्टी के अंदर से उम्मीद के मुताबिक समर्थन न मिलने से दुखी हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने पार्टी नेताओं से सामाजिक न्याय के मुद्दों और जाति आधारित भेदभाव के मामलों पर आक्रामक रुख अपनाने को कहा है। बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दौरान, खरगे ने उत्तराखंड कांग्रेस की सराहना की कि उसने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और इस पर भाजपा-आरएसएस को घेरा। सूत्रों ने बताया कि खरगे ने मजबूती से उनका समर्थन न करने वाले वरिष्ठ नेताओं पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा और कहा कि जो अच्छा लिखते हैं और अच्छे दिखते हैं, उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी आवाज मजबूती से नहीं उठाई।
सीडब्ल्यूसी ने की थी कड़ी निंदा
सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि समिति ने हल्द्वानी में रैली स्थल के शुद्धीकरण की कड़ी निंदा की। इस घटना को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए थे।