'कांग्रेस बताए हर बार घोटाले की आग उस तक क्यूं पहुंचती है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के बाद एक बार फिर से भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। कांग्रेस से सवाल करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस यह बताए कि हर बार घोटाले की आग आपके पास ही क्यूं पहुंचती है।
Congress se sawal karna hai saare ghotale ki aag aapke paas hi kyu pahuchti hai: Ravi Shankar Prasad, Union Minister pic.twitter.com/Bfh716mQLA
— ANI (@ANI_news) May 6, 2016विज्ञापन
इससे पहले अगस्ता वैस्टलेंड घोटाला मामले में लोकसभा में रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने जवाब देते हुए बताया कि 'कांग्रेस ने हेलीकॉप्टर खरीद को लेकर ऐसी प्रक्रिया बना दी थी कि सिर्फ एक ही वेंडर उसके लिए योग्य हो पा रहा था।
उन्होंने कहा कि इस घोटाले में एफआईआर मार्च, 2013 में दर्ज कर की गई थी। पर एफआईआर की कॉपी ईडी को नहीं दी गई थी। यूपीए सरकार ने उस समय इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की जबकि परिस्थितियों के मुताबिक सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए थी।
इस घोटाले में पूर्व एयर चीफ मार्शल एसपी त्यागी और गौरव खेतान ने भी बहती गंगा में हाथ धोए। पर्रिकर ने कहा कि यह बहती गंगा कहा जा रही है ये राज्यसभा में ही स्पष्ट हो गया था।
मनोहर पर्रिकर के आरोप लगाते ही कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा से वाक आउट कर दिया।
CBI registered FIR in matter in March 2013, but copy of FIR was not forwarded to ED till Dec: Manohar Parrikar in Lok Sabha #AgustaWestland
— ANI (@ANI_news) May 6, 2016
UPA did not take any action against company. It was almost made compulsory by circumstances that you acted: Parrikar in LS #AgustaWestland
— ANI (@ANI_news) May 6, 2016