फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress constitutes committees for National Security, Economic Affairs and Foreign affairs

कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक और विदेश मामलों पर विचार के लिए समितियां बनाईं

Fri, 20 Nov 2020 06:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Nov 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Congress constitutes committees for National Security, Economic Affairs and Foreign affairs
सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने देश के आर्थिक मामलों, विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर पार्टी की नीतियों पर विचार के लिए तीन समितियों का गठन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को तीनों समितियों का सदस्य बनाया गया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में कांग्रेस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इन समितियों को गठित करने का आदेश पार्टी की अंतिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया है। ये समितियां इन तीनों विषयों पर विचार-विमर्श करेंगी और इसकी जानकारी सोनिया गांधी को उपलब्ध कराएंगी। 
विज्ञापन


आर्थिक मामलों की समिति में मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम, मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्विजय सिंह शामिल हैं। जयराम रमेश इस समिति के संयोजक होंगे। विदेश मामलों की समिति में मनमोहन, आनंद शर्मा, शशि थरूर और सप्तगिरी उलका शामिल हैं। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद इसके संयोजक बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी समिति में मनमोहन सिंह, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली और वैथिलिंगम शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री विंसेट पाला इस समिति के संयोजक होंगे।



आर्थिक मामलों के लिए बनी समिति के सदस्य

  • डॉ. मनमोहन सिंह
  • पी चिदंबरम
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • दिग्विजय सिंह
  • जयराम रमेश (संयोजक)


विदेश मामलों के लिए बनी समिति के सदस्य

  • डॉ. मनमोहन सिंह
  • आनंद शर्मा
  • डॉ. शशि थरूर
  • सलमान खुर्शीद (संयोजक)
  • सप्तगिरि उलाका


राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बनी समिति के सदस्य

  • डॉ. मनमोहन सिंह
  • गुलाब नबी आजाद
  • वीरप्पा मोइली
  • विनसेंट एल पाला (संयोजक)
  • वी वैथिलिंगम

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed