फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress claims TVK chief Vijay has sought its support for govt formation in Tamil Nadu

तमिलनाडु में कांग्रेस-TVK मिलकर बनाएंगे सरकार?: पार्टी का दावा- विजय ने हमसे समर्थन मांगा, कल हो सकता है फैसला

Tue, 05 May 2026 09:52 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, चेन्नई।
पीटीआई, चेन्नई। Published by: Rahul Kumar Updated Tue, 05 May 2026 09:52 PM IST
सार

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि टीवीके प्रमुख विजय ने पार्टी से समर्थन मांगा है। कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य इकाई को इस मामले में अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
 

विज्ञापन
Congress claims TVK chief Vijay has sought its support for govt formation in Tamil Nadu
कांग्रेस-टीवीके - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय ने सरकार गठन के लिए पार्टी से समर्थन मांगा है और इस बारे में अंतिम निर्णय कांग्रेस की राज्य ईकाई लेगी। इसके लिए तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को सुबह होगी। राज्य में टीवीके बहुमत से 10 सीटें दूर है जबकि कांग्रेस ने 5 सीटें जीती हैं।

विज्ञापन


'विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन का अनुरोध किया' 
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इस बारे में मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और तमिलनाडु राज्य इकाई के कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडंकर सहित कई लोग उपस्थित थे। बैठक के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, टीवीके अध्यक्ष थिरु विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कांग्रेस मानती है कि तमिलनाडु में मिला जनादेश एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर भाजपा और उसके सहयोगियों को तमिलनाडु की सरकार में शामिल नहीं होने देना चाहती। हम तमिलनाडु सरकार में भाजपा और उसके सहयोगियों को किसी भी रूप में शामिल नहीं होने देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु में पार्टी की राज्य ईकाई को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेणुगोपाल ने यह भी बताया कि विजय ने कामराज से प्रेरणा लेने की बात कही है। उन्होंने कहा, तदनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) को थिरु विजय के अनुरोध पर अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया है, जिसमें राज्य की भावनाओं और चुनावी जनादेश को ध्यान में रखा जाएगा।


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज: TVK ने राज्यपाल से मांगा समय, 7 मई को विजय ले सकते हैं CM पद की शपथ

कितने विधायक चाहिए?
विजय की टीवीके ने 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से कुछ कम है। सरकार बनाने के लिए उन्हें कम से कम 10 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी। कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं, जबकि पीएमके ने चार, सीपीआई और सीपीआई-एम ने दो-दो सीटें हासिल की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed