फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress chief rahul gandhi favorite commander Ajay Maken dents party image with chole bhature

कांग्रेस के चहेते कमांडर अजय माकन ने लगाया छोटे भटूरे का बट्टा

Wed, 11 Apr 2018 11:27 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Congress chief rahul gandhi favorite commander Ajay Maken dents party image with chole bhature
congress - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कमांडर हैं। चेहरे पर मासूमियत लिए राजनीति करते हैं। सच पूछिए तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वह प्रिय कमांडर हैं, लेकिन इसी कमांडर अजय माकन ने छोले भटूरे खाकर कांग्रेस के दलितों के लिए विरोध स्वरुप आयोजित उपवास में बट्टा लगा दिया। पार्टी के एक महासचिव के अनुसार इससे हो रही फजीहत को कांग्रेस पार्टी न तो ऊगल पा रही है और न ही निगल पा रही है।
विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस ने 9 अप्रैल को दलितों के लिए जोरदार विरोध दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए पूरे देश के कांग्रेसियों को सचेत किया गया था। पार्टी ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी की समाधि राजघाट को ही इसके लिए दिल्ली में उपयुक्त स्थल भी माना था। योजना थी कि पार्टी के नेता दिनभर उपवास पर बैठेंगे। शाम को उपवास से उठेंगे और पार्टी मुख्यालय में पांच बजे संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से राजनीतिक हमला बोला जाएगा।
विज्ञापन


इस तरह से पूरे दिन भर मीडिया का ध्यान फोकस रहने की भी संभावना बनी रहेगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे भी इसके लिए काफी उत्साहित थे। लेकिन ऐन वक्त पर मीडिया में वायरल होती छोटे भटूरे की तस्वीर ने सब पर पानी फेर दिया। यहां तक कि पार्टी ने शाम होने से पहले प्रेस वार्ता का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों था महत्व 

12 अप्रैल को भाजपा भी पूरे देश में अनशन और दलितों के लिए कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसके लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खासतौर पर सभी राज्यों के नेताओं कार्यकर्ताओं को तैयारी के साथ आने को कहा है। सभी सांसदों और मंत्रियों से इस अभियान में जान डालने को कहा गया है।

भाजपा के 20 हजार से अधिक कार्यकताओं को इसमें दलितों के बीच में जाकर उनके साथ मिलकर कार्यक्रम सफल बनाने का भाजपा ने मंत्र दिया है। ऐसे में भाजपा से पहले कांग्रेस के इस अभियान का काफी बड़ा राजनीतिक महत्व था। लेकिन पार्टी के रणनीतिकारों को लग रहा है कि उसके नेताओं की नासमझी से एक अच्छा अवसर हाथ से निकल गया। 

माकन की क्षमता पर उठे सवाल 

छोले भटूरे खाने की वायरल हुई तस्वीर ने अजय माकन की राजनीतिक और रणनीतिक क्षमता पर सवाल उठा दिया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में भी इसे लेकर चर्चा काफी तेज है। हालांकि इस छोला भटूरा भोज में अजय माकन के साथ अरविंदर सिंह लवली, हारुन युसूफ जैसे नेता मौजूद थे, लेकिन नेतृत्व के लिहाज से ठीकरा माकन के ऊपर ही फूटना तय है। 10 जनपथ के एक करीबी सूत्र का कहना है कि इस घटना से सोनिया गांधी भी काफी परेशान हैं। 


गौरतलब है कि अजय माकन पर राहुल गांधी काफी भरोसा करते हैं। युवा चेहरा अजय माकन को राहुल गांधी के हस्तक्षेप से कई अच्छे अवसर भी मिले। उन्हें जर्नादन द्विवेदी जैसे दिग्गज और मंझे हुए नेता के स्थान पर कांग्रेस के मीडिया एवं संचार विभाग का प्रमुख बनाया गया था। हालांकि माकन अपनी इस जिम्मेदारी में सफल नहीं हो पाए थे। इसके बाद वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए, लेकिन ताजा घटना ने उनकी क्षमता को लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed