{"_id":"5f7a04d38ebc3e9bc7344209","slug":"congress-central-election-committee-meeting-over-bihar-election-and-bypolls","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, उम्मीदवारों के नामों पर लगेगी मुहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार चुनाव: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, उम्मीदवारों के नामों पर लगेगी मुहर
Mon, 05 Oct 2020 02:09 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : फाइल
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित होगी। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होने वाली इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही बैठक में मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
इसे लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने कहा कि 70 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर हमारी चर्चा हुई है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं द्वारा सुझाए उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की आज होने वाली बैठक में चर्चा होगी।
विज्ञापन
We discussed the list of probable candidates at 70 Assembly seats in Bihar. The list of candidates recommended by state Congress leaders will be presented in Congress Central Election Committee meeting today: Avinash Pande, Chairman of Congress Screening Committee for #BiharPolls pic.twitter.com/ucIM40yPK3
— ANI (@ANI) October 4, 2020
विज्ञापन
बता दें कि बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन के बीच एक दिन पहले ही सीटों का बंटवारा हुआ है। सीट बंटवारे के अनुसार कांग्रेस के खाते में 70 सीटें आई हैं। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। जानकारी के अनुसार इस दौरान कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्य शामिल होंगे।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी। मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। लोजपा ने नीतीश कुमार का खुला विरोध करने का एलान करते हुए चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना दिया है।