फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Central Election Committee meeting over Bihar Election and Bypolls

बिहार चुनाव: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, उम्मीदवारों के नामों पर लगेगी मुहर

Mon, 05 Oct 2020 02:09 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 05 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Congress Central Election Committee  meeting over Bihar Election and Bypolls
कांग्रेस - फोटो : फाइल

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित होगी। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होने वाली इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। इसके साथ ही बैठक में मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन

 
इसे लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे ने कहा कि 70 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को लेकर हमारी चर्चा हुई है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं द्वारा सुझाए उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की आज होने वाली बैठक में चर्चा होगी।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन के बीच एक दिन पहले ही सीटों का बंटवारा हुआ है। सीट बंटवारे के अनुसार कांग्रेस के खाते में 70 सीटें आई हैं। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। जानकारी के अनुसार इस दौरान कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्य शामिल होंगे।


गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी। मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। लोजपा ने नीतीश कुमार का खुला विरोध करने का एलान करते हुए चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना दिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed