फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress calling people Rakshas for not getting votes, this shows their mentality: Anurag Thakur

Politics: ‘BJP वोटर्स को राक्षस बताना उनकी मानसिकता’, कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पलटवार

Fri, 18 Aug 2023 03:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 18 Aug 2023 03:16 PM IST
सार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हाल ही में कहा था कि वो सभी लोग जो भाजपा को वोट देते हैं वो राक्षस हैं। टिप्पणी सामने आने पर भाजपा नेता संजय गुप्ता ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Congress calling people Rakshas for not getting votes, this shows their mentality: Anurag Thakur
ANURAG THAKUR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस द्वारा भाजपा वोटर्स को राक्षस बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वोट न मिलने पर निर्दोष लोगों को राक्षस कहना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। 

विज्ञापन

यह है मामला

हाल ही में, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो सभी लोग जो भाजपा को वोट देते हैं वो राक्षस हैं, वो सभी लोग जो भाजपा की विचारधारा का समर्थन करते हैं उनमें राक्षसी प्रवृत्ति है। मैं ऐसे लोगों को महाभारत की धरती से खड़े होकर शाप देता हूं। 

विज्ञापन

टिप्पणी सामने आने पर सुरजेवाला के खिलाफ बुधवार को दिल्ली के रोहिणी थाने में शिकायत दी गई। भाजपा नेता संजय गुप्ता ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री का हमला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यदि वे (कांग्रेस) वोट न मिलने पर लोगों को 'राक्षस' कहते हैं, तो यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि जब कांग्रेस को वोट नहीं मिलते तो वे ईवीएम या चुनाव आयोग पर दोषी मढ़ते हैं। अब वे वोट देने के लिए निर्दोष लोगों को राक्षस कह रहे हैं।

मध्यप्रदेश के प्रभारी बने

गौरतलब है, कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है। मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिलहाल, कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला कर्नाटक के प्रभारी हैं, जहां कुछ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed