{"_id":"5cb4a505bdec22142d5e5f8e","slug":"congress-brought-video-in-alleged-diary-of-b-s-yeddyurappa","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर उछला येदियुरप्पा की कथित डायरी का मामला, कांग्रेस लेकर आई वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिर उछला येदियुरप्पा की कथित डायरी का मामला, कांग्रेस लेकर आई वीडियो
Mon, 15 Apr 2019 09:06 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 15 Apr 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की कथित डायरी का मामला फिर उछाला है। प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने दावा किया कि वीडियो में दिखाई जा रही डायरी असली है जिसमें उनके हाथों से कन्नड़ में लिखा गया है। डायरी में करीब दो हजार करोड़ रुपए किसे-किसे दिए गए हैं इसका उल्लेख है साथ ही येदियुरप्पा के हस्ताक्षर भी हैं।
विज्ञापन
सिब्बल का कहना है कि इनकम टैक्स विभाग और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को डायरी में लिखे गए भाजपा नेताओं के नाम जो चुनाव में लड़ रहे हैं उनसे पूछताछ करनी चाहिए। डायरी की जांच होनी चाहिए अगर इसमें लिखी गई जानकारी गलत हैं तो येदियुरप्पा से पूछा जाना चाहिए कि आखिर उन्होंने अपनी डायरी में ऐसा कैसे लिखा और उनके खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
सिब्बल ने कहा कि अगर अभी ऐसी किसी डायरी में कांग्रेस नेताओं के नाम होते तो संबंधित विभागों के छापे शुरू हो जाते और कांग्रेस नेतृत्व को भी लपेटने की कोशिश शुरू हो जाती। जबकि इस डायरी को लेकर पहले भी भाजपा से संबंधित नेताओं से पूछताछ हुई थी लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि ये डायरी 2012 की है और येदियुरप्पा 2008 से 2011 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इसके पहले भी कांग्रेस ने इस मामले सामने आए एक वीडियो जिसमें केंद्रीय मंत्री स्व.अनंतकुमार और येदियुरप्पा के बीच हो रही बातचीत सामने आई थी। उसमें भी स्पष्ट तौर पर डायरी को जिक्र आया था। सिब्बल का आरोप है कि असल में कालाधन यही है जिसका हवाला डायरी में है। इसमें जजों को भी रकम दिए जाने की जानकारी है।
सिब्बल ने कहा कि मोदी सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर डायरी की सच्चाई क्या है अगर सब गलत है तो येदियुरप्पा पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। डायरी किसके पास है के सवाल पर सिब्बल का कहना है कि जल्द ही इसका खुलासा भी हो जाएगा।