फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress BJP Social Media Fight Congress Meri Duniya Comment on PM Modi

मेरी दुनिया: 'गैलरी में टहलते मोदी, दीवारों पर अदाणी की तस्वीरें', कांग्रेस ने पीएम पर यूं कसा तंज

Wed, 17 May 2023 12:33 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 17 May 2023 12:33 PM IST
सार

Congress Tweet: भाजपा और कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई बातें अक्सर सुर्खियां बन जाती हैं। ताजा मामला भी कांग्रेस और बीजेपी की सोशल मीडिया वॉर से ही जुड़ा है। दरअसल, कांग्रेस ने मंगलवार को एक ट्वीट किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की एक तस्वीर शेयर की गई। इसमें पीएम पर तंज कसा गया। भाजपा ने भी इसपर पलटवार किया।

विज्ञापन
Congress BJP Social Media Fight Congress Meri Duniya Comment on PM Modi
पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस की ओर से साझा की गई तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव भले ही समाप्त हो गए हों पर इसके साथ ही 2024 की चुनावी बिसात भी बिछ गई है। आने वाले समय में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर और अधिक आक्रामक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की जुबानी जंग दिख रही है। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस लड़ाई में दोनों पार्टियों के समर्थक भी जी जान से जुटे हैं।

विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई बातें अक्सर सुर्खियां बन जाती हैं। ताजा मामला भी कांग्रेस और बीजेपी की सोशल मीडिया वॉर से ही जुड़ा है। दरअसल, कांग्रेस ने मंगलवार को एक ट्वीट किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की एक तस्वीर शेयर की गई। इस तस्वीर में दिख रहा है कि उनके दोनों तरफ दीवार पर अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी की तस्वीरें टंगी हैं। पीएम गौर से उन तस्वीरों को देख रहे हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की इस तस्वीर को शेयर करते करते हुए लिखा - 'मेरी दुनिया'। इस तस्वीर पर भाजपा ने भी पलटवार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में बीजेपी को करारी मात देने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से वह गौतम अदाणी व प्रधानमंत्री मोदी के रिश्तों पर हमलावर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुलकर आरोप लगाते रहे हैं कि अदाणी ग्रुप को पीएम ने अपना कारोबार फैलाने में मदद की है।


 

बुधवार की सुबह 'वाह... क्या सीन है' कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर कर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज

बुधवार की सुबह कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से पीएम पर एक और हमला किया गया। एक बार फिर अदाणी की तस्वीरों को निहारते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर शेयर की गई है। कांग्रेस की ओर से इसे 'वाह... क्या सीन है' कैपशन दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed