फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi to enter Telangana today all updates in hindi

Bharat Jodo Yatra: आज तेलंगाना में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, 16 दिन बाद महाराष्ट्र पहुंचेगी

Sun, 23 Oct 2022 02:52 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Oct 2022 02:52 PM IST
सार

राहुल गांधी समेत अन्य पदयात्री 16 दिनों तक तेलंगाना में रहेंगे और मकथल, नारायणपेट, कोंडगल, पारगी, विकाराबाद, सदाशिवपेट, शंकरमपेट और मदुर होते हुए 376 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश कर जाएगी। 

विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi to enter Telangana today all updates in hindi
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज कर्नाटक चरण पूरी तरह से समाप्त होगा। इसके बाद यह यात्र तेलंगाना में प्रवेश करेगी। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह होते ही यात्रा कर्नाटक के यरमारस से फिर से शुरू हुई। यहां से महबूबनगर होते हुए यह यात्रा तेलंगाना में प्रवेश करेगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, यात्रा महबूबनगर के गुडेबेल्लूर में रुकेगी, यहां राहुल गांधी दिन भर रुकेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना में प्रवेश करने के बाद राहुल गांधी समेत अन्य पदयात्री 16 दिनों तक राज्य में रहेंगे और मकथल, नारायणपेट, कोंडगल, पारगी, विकाराबाद, सदाशिवपेट, शंकरमपेट और मदुर होते हुए 376 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश कर जाएगी। बता दें, राहुल गांधी ने सात सितंबर को कन्याकुमारी से अपनी पदयात्रा शुरू की थी। उन्होंने 30 सितंबर को गुंडलुपेट के रास्ते कर्नाटक में प्रवेश किया था।

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेंगे शरद पवार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का एनसीपी चीफ शरफ पवार महाराष्ट्र में स्वागत करेंगे। रविवार को उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा जब महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी तो वह उसमें भाग लेंगे। उन्होंने कहा, इस यात्रा माध्यम से समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। पवार ने बताया कि राज्य कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट ने उनसे मुलाकात की थी और सात नवंबर को राज्य में यात्रा के प्रवेश करने पर उसमें भाग लेने का निमंत्रण दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed