फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress' Belagavi convention cancelled due to ex-PM Manmohan Singh's demise hindi news

मनमोहन सिंह का निधन: कांग्रेस ने रद्द की कर्नाटक के बेलगावी में होने वाली बैठक, डीके शिवकुमार ने दी जानकारी

Fri, 27 Dec 2024 12:35 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 27 Dec 2024 12:35 AM IST
सार

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में होने वाली बैठक को रद्द कर दिया है। मामले में कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हम 'जय गांधी, जय भीम, जय संविधान' शीर्षक से होने वाला अधिवेशन फिलहाल रद्द कर रहे हैं।

विज्ञापन
Congress' Belagavi convention cancelled due to ex-PM Manmohan Singh's demise hindi news
डीके शिवकुमार - फोटो : PTI

विस्तार

गुरुवार रात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देशभर में शोक की लहर दौर उठी है। इसके लिए कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में होने वाली कांग्रेस कमेटी की बैठक को रद्द कर दिया है। इसके लिए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने गुरुवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण बेलगावी में कांग्रेस का अधिवेशन रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस का यह अधिवेशन बेलगावी में कांग्रेस के पहले अधिवेशन की शताब्दी मनाने के लिए आयोजित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता महात्मा गांधी ने 26 और 27 दिसंबर 1924 को की थी।

विज्ञापन

शिवकुमार ने दी जानकारी
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अधिवेशन को लेकर पत्रकारों को बताया कि हम 'जय गांधी, जय भीम, जय संविधान' शीर्षक से होने वाला अधिवेशन फिलहाल रद्द कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शिवकुमार ने यह भी कहा कि सरकार ने शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है और राज्य में सात दिन का शोक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि भारत के आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह का गुरुवार रात नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 92 साल के थे। सिंह के निधन की जानकारी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली ने दी, जहां उन्हें गंभीर हालत में रात करीब साढ़े आठ बजे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था।



कांग्रेस ने रैली रद्द की, राहुल-खरगे दिल्ली लौट रहे
इससे पहले, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाली अपनी रैली को रद्द कर दिया। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी कर्नाटक से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।  इसके साथ ही प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed