पीएम नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू के जवाब में कांग्रेस ने दागे 10 सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न ज़मीनी हक़ीक़त की दरकार
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 1, 2019
न किए हुए वादों से सरोकार
जुमलों भरा मोदीजी का साक्षात्कार
भुगत रहा है देश-
1 नोटबंदी
2 गब्बर सिंह टैक्स
3 बैंक फ़्रॉड
4 काला धन वालों की मौज
5 15 लाख हर खाते में
6 राफ़ेल का भ्रष्टाचार
7 महँगाई
8 राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़
9 किसान पर मार
10 अच्छे दिन
सुरजेवाला ने कहा
-वादा किया था कि हर किसी के खाते में 15 लाख रुपये डालने का, क्यों नहीं मिले।-2 करोड़ रोजगार का वादा किया था उसका क्या हुआ?
-किसान को 15 फीसदी मुनाफे का जुमला था, लागत भी नहीं मिल पाई।
-वादा था व्यापार को सरल बनाने का लेकिन जीएसटी का गब्बर सिंह टैक्स लगाकर धंधा मंदा, व्यापार चौपट क्यों कर डाला?
-नोटबंदी में कालाधन वालों की ऐश, रातोंरात सफेद बनाया सारा कैश, लाखों महिलाओं का स्त्रीधन लूटा, 120 लोग बैंक की लाइन में मरे इसका जवाब कौन देगा।
-राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों किया, कश्मीर में 428 जवान शहीद हो गए, सैकड़ों नागरिक भी मारे गए।
-गंगा मां साफ हो गई क्या? 38 स्थानों पर गंगा उतनी ही मैली है। स्मार्ट सिटी का क्या हुआ, स्टार्ट अप इंडिया, क्लीन इंडिया का नाम लेना भी छो़ड़ दिया।
-पेट्रोल डीजल इतना महंगा क्यों है, क्या यही अच्छे दिन हैं। भुगत रहा है पूरा देश।
मोदी जी के साक्षात्कार का ‘सार’-:
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 1, 2019
‘मैं’, ‘मेरा’, ‘मुझे’, ‘मैंने’।
मोदी जी,
आपकी ‘मैं’ को ही ‘भुगत रहा है देश’।