फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress attacks PM Modi over china intrusion in Ladakh

पीएम ने चीनी कब्जे को लेकर गुमराह क्यों किया, लाल आंख कब दिखाएंगे : कांग्रेस

Wed, 16 Sep 2020 06:29 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 16 Sep 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
congress attacks PM Modi over china intrusion in Ladakh
राहुल गांधी - फोटो : Twitter @RahulGandhi
कांग्रेस ने चीन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए फिर पूछा है कि चीन को लाल आंख कब दिखाएंगे। महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने रक्षा मंत्री को संबोधित ट्वीट में कहा कि राजनाथ जी देश सेना के साथ एकजुट है। लेकिन ये बताएं चीन ने हमारी सरजमीं पर कब्जे का दुस्साहस कैसे किया। मोदी जी ने चीन के हमारे क्षेत्र में घुसपैठ न करने को लेकर गुमराह क्यों किया। उन्होंने पूछा कि चीन को हमारी सरजमीं से वापस कब खदेडे़ेंगे और लाल आंख कब दिखाएंगे।
विज्ञापन


मोदी जी ने चीनी अतिक्रमण पर देश को गुमराह किया : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भारतीय जमीन पर कब्जे की जानकारी दिए जाने पर कहा कि रक्षामंत्री के बयान से साफ है कि मोदी जी ने देश को चीनी अतिक्रमण पर गुमराह किया। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि हमारा देश हमेशा से भारतीय सेना के साथ खड़ा था, है और रहेगा, लेकिन मोदी जी आप कब चीन के खिलाफ खड़े होंगे। चीन से हमारे देश की जमीन कब वापस लेंगे। चीन का नाम लेने से डरो मत।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed