फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Attacked PM Modi Address in Monsoon Session of parliament During no confidence motion

Sansad: कांग्रेस ने पीएम मोदी के भाषण को बताया नीरस, कहा- देश की जनता को भ्रमित किया

Fri, 11 Aug 2023 04:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 11 Aug 2023 04:52 AM IST
सार

लोकसभा में गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आखिरी दिन था। चर्चा का समापन पीएम मोदी के जवाब से हुआ, जिस पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा मणिपुर में अपनी विफलताओं को छिपा रही है।

विज्ञापन
Congress Attacked PM Modi Address in Monsoon Session of parliament During no confidence motion
कांग्रेस प्रवक्ता और सांसद गौरव गोगोई - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि पीएम मोदी को कांग्रेस फोबिया है। इस वजह से उन्होंने पूरे भाषण में सिर्फ कांग्रेस की आलोचना की और सिर्फ थोड़े देर ही मणिपुर पर बात की। कांग्रेस नेता का आरोप है कि कांग्रेस का राष्ट्रवाद फर्जी है। वह असली देशभक्त नहीं है।

विज्ञापन

विफलताओं को छिपा रही भाजपा
लोकसभा में गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आखिरी दिन था। चर्चा का समापन पीएम मोदी के जवाब से हुआ, जिस पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा मणिपुर में अपनी विफलताओं को छिपा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ‘इंडिया’ 2024 में भाजपा को हराकर सरकार बनाएगी। पीएम ने दो घंटे तक जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने मणिपुर के लोगों के दर्द को समझने के बजाय कांग्रेस की आलोचना करते रहे। 

विज्ञापन

भाषणों से फर्क नहीं पड़ता
गोगोई ने कहा कि सदन में ‘इंडिया-इंडिया’ की गूंज सुनकर भाजपा घबरा गई। ‘इंडिया’ की एकता देख प्रधानमंत्री डर गए। इसलिए मणिपुर की बजाये वे कांग्रेस की आलोचना करते रहे। उनके भाषणों से हमें फर्क नहीं पड़ता। हमें विश्वास है कि ‘इंडिया’ 2024 चुनावों में जीत हासिल करेगा। दो घंटे तक पीएम मोदी ने देश के नाम को बदनाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की जनता को निराश किया
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी प्रधानमंत्री के भाषण की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पीएम का भाषण नीरस, उबाऊ और अवास्तविक था। पीएम मोदी के भाषण ने देश की जनता को भ्रमित किया। उन्होंने लोगों को निराश किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आप इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं कर सकते। मणिपुर में आर्थिक विकास के आपके शब्द खोखले हैं। शांति का कोई समाधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed