फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress asked why Defence Ministry removed report on Chinese infiltration from website

कांग्रेस का केंद्र से सवाल, रक्षा मंत्रालय ने वेबसाइट से क्यों हटाई चीनी घुसपैठ से जुड़ी रिपोर्ट

Thu, 06 Aug 2020 09:04 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 06 Aug 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Congress asked why Defence Ministry removed report on Chinese infiltration from website
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को सरकार से सवाल किया कि रक्षा मंत्रालय ने पूर्वी लद्दाख में चीन की घुसपैठ का उल्लेख करने वाली रिपोर्ट अपनी वेबसाइट से क्यों हटाई है। दूसरी तरफ, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वेबसाइट से दस्तावेज हटाने से तथ्य नहीं बदलने वाले हैं।

विज्ञापन


दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड एक दस्तावेज गुरुवार को हटा लिया जिस पर आधारित एक खबर एक अखबार में प्रकाशित हुई थी। खबर के मुताबिक, जून की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी सैनिकों की एकतरफा आक्रामकता से हालात संवेदनशील बने हुए हैं और यह गतिरोध लंबा चल सकता है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने इसे लेकर ट्वीट किया, 'चीन के खिलाफ खड़े होना तो छोड़िए, भारत के प्रधानमंत्री में उसका नाम लेने में भी साहस की कमी दिखी। वेबसाइट से दस्तावेज हटाने से तथ्य नहीं बदलने वाले हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत की सीमा में घुसपैठ नहीं हुई और हमारी किसी चौकी पर कब्जा नहीं हुआ है। लेकिन रक्षा मंत्रालय अपनी रिपोर्ट में कहता है कि चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की है और यह गतिरोध लंबे समय तक चलने वाला है।


उन्होंने सवाल किया, ‘रिपोर्ट वेबसाइट से क्यों हटाई गई? हम जानने चाहते हैं कि सच्चाई क्या है?’ माकन ने कहा, ‘सरकार बताए कि वह चीन के साथ कैसे निपटेगी और वास्तविक स्थिति क्या है। देश की जनता को यह जानने का हक है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed