{"_id":"5c4c8979bdec22737e6af799","slug":"congress-ashok-chawhan-said-pm-narendra-modi-is-behaving-like-hitlar-or-dictator","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख का आरोप, तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख का आरोप, तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे पीएम मोदी
Sat, 26 Jan 2019 09:53 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 26 Jan 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
ashok chawhan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अशोक चव्हाण ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे है और सत्तारूढ़ भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए सामाजिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
देश के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चव्हाण ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को कुचल रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने और संविधान को बचाने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को हटाये जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे है। सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए सामाजिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से दलितों, अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है।
विज्ञापन