{"_id":"60bf86f38ebc3e2781501e20","slug":"congress-appoints-party-mp-k-sudhakaran-as-its-kerala-unit-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : कांग्रेस ने सांसद सुधाकरन को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, तीन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी मनोनीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : कांग्रेस ने सांसद सुधाकरन को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, तीन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भी मनोनीत
Tue, 08 Jun 2021 08:34 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 08 Jun 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
के सुधाकरन
- फोटो : Twitter : @SudhakaranINC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए मंगलवार को सांसद के. सुधाकरन को पार्टी की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुधाकरन को अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही सांसद कोडिकुनिल सुरेश, विधायक पी टी थॉमस और टी सिद्दीक को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
मुल्लापल्ली रामचंद्रन को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद और के.वी. थॉमस को कार्यकारी अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया है। कांग्रेस ने हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद केरल इकाई के संगठन में ये बड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले मोर्चे यूडीएफ को हार का सामना करना पड़ा और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अगुवाई में वाम मोर्चे एलडीएफ ने शानदार जीत हासिल की और हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की चार दशकों से चली आ रही परिपाटी को तोड़ दिया।
विज्ञापन
सुधाकरन लोकसभा में दूसरी बार कन्नूर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह चार बार विधायक रहे हैं और 2001-2004 के दौरान ए के एंटनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
तेजतर्रार नेता और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के मुखर आलोचक 73 वर्षीय सुधाकरन को वामदलों के मजबूत गढ़ कन्नूर में कांग्रेस का चेहरा माना जाता है। तीखे बयानों और निडर व्यक्तित्व के कारण उत्तर केरल में खासकर कन्नूर में उनका अच्छा खासा जनाधार है।
केरल में विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एलडीएफ से हार और महज 41 सीटें मिलने के बाद कांग्रेस की प्रदेश ईकाई के नेतृत्व में बदलाव की चर्चा चल रही थी। पिछले महीने वीडी सतीशन को जब विधायक दल का नेता चुना गया तो यह लगभग स्पष्ट हो चुका था कि केपीसीसी प्रमुख पद पर बदलाव होगा।
बहरहाल, सुधाकरन ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें फोन पर नयी जिम्मेदारी के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी को फिर से मजबूत करने में और पार्टी काडर में आत्मविश्वास जगाने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।
उन्होंने यह भी कहा कि मैं पार्टी में सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा और पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए सबका सहयोग और समर्थन मांगूंगा। कांग्रेस फिर से मजबूत होगी और राज्य में मजबूती से वापसी करेगी।