कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नियुक्त : इमरान मसूद को दिल्ली और उल्का को छत्तीसगढ़ का जिम्मा, देखें पूरी सूची
कांग्रेस ने पांच राज्यों के नए प्रदेश प्रभारी नियुक्ति किए हैं। इमरान मसूद को दिल्ली का जिम्मा दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को पांच राज्यों में पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं। अभा कांग्रेस के पांच सचिवों को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। इमरान मसूद को दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ के लिए सांसद सप्तगिरि शंकर उल्का को, विधायक दीपिका पांडे को उत्तराखंड का, संजय दत्त को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। दत्त वर्तमान में तमिलनाडु व पुडुचेरी के प्रभारी थे। उन्हें वहां से मुक्त कर दिया गया है। वहीं ब्रजलाल खाबरी को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
Congress appoints five AICC secretaries including Imran Masood attached to AICC In-charges in the States of Chhattisgarh, Uttarakhand, Himachal Pradesh, Delhi and Bihar pic.twitter.com/SJSBDHfI0V
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 3, 2021