फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress angry for passing the bill amid uproar, bills being passed like cooking dosa

लोकतंत्र की हत्या का आरोप: हंगामे के बीच विधेयक पारित कराने पर कांग्रेस खफा, डोसे पकाने की तरह पारित हो रहे बिल

Mon, 09 Aug 2021 05:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 09 Aug 2021 05:21 PM IST
सार

हंगामे के बीच सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों में विधेयक पेश करने और उन्हें पारित कराने पर कांग्रेस ने आपत्ति प्रकट की है।  वहीं आरएसपी के सांसद ने आरोप लगाया कि सदन में डोसे पकाने की तरह बिल पारित कराए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Congress angry for passing the bill amid uproar, bills being passed like cooking dosa
लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को आरोप लगाया कि लोकसभा में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। सदन में हंगामे के बीच सरकार द्वारा विधेयक पेश करने व उन्हें पारित कराने पर पार्टी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई।

विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी व मनीष तिवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने आज तीन विधेयक पेश कर उनमें से अधिकांश पारित करा दिए, जबकि विपक्ष के सदस्य पेगासस जासूसी को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। इसी दौरान एक संविधान संशोधन बिल भी पेश किया गया। इस बिल पर मंगलवार को चर्चा हो सकती है। 
विज्ञापन


आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि मात्र 10 मिनट में तीन विधेयक पारित कर दिए गए, जैसे कि डोसे पकाए जा रहे हों।  सदन में हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि सरकार संसद में लंबी व रचनात्मक बहस चाहती है। उन्होंने सदस्यों से अपनी सीट पर बैठने और विधेयकों पर चर्चा शुरू कराने का आग्रह किया। जोशी ने कहा कि हम बहस के लिए तैयार हैं। मोदी सरकार ओबीसी व आदिवासियों की भलाई के लिए विधेयक ला रही है, हम विपक्ष के सुझाव स्वीकार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed