{"_id":"687d76822f7d7127e20cda03","slug":"congress-and-aap-criticised-raj-thackeray-for-his-remarks-on-sardar-patel-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: सरदार पटेल पर राज ठाकरे की टिप्पणी से कांग्रेस-AAP नाराज, कहा- गुजरात में आने पर रोक लगे, FIR दर्ज हो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: सरदार पटेल पर राज ठाकरे की टिप्पणी से कांग्रेस-AAP नाराज, कहा- गुजरात में आने पर रोक लगे, FIR दर्ज हो
Mon, 21 Jul 2025 04:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 21 Jul 2025 04:36 AM IST
सार
मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई पर अपमानजनक टिप्पणी की गई है। जिस पर गुजरात कांग्रेस, आप और पाटीदार नेताओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सीएम भूपेंद्र पटेल से मांग की है कि वह ठाकरे के गुजरात आने पर प्रतिबंध लगाएं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन
अमित चावड़ा, इसुदान गढ़वी और राज ठाकरे
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और पाटीदार नेताओं ने रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के बारे में गलत और अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने ठाकरे के गुजरात प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
दरअसल, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को ठाणे जिले में एक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब गुजरात में बिहार से आए लोगों को मारा-पीटा गया, तब किसी ने कुछ नहीं कहा, लेकिन महाराष्ट्र में एक छोटी सी घटना राष्ट्रीय मुद्दा बन गई। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल और मोरारजी देसाई का रवैया मराठी लोगों के लिए ठीक नहीं था।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से, मनसे कार्यकर्ता महाराष्ट्र में रहने वाले लोगों से मराठी सीखने की मांग कर रहे हैं। मराठी में जवाब न देने पर उन्होंने कुछ दुकानदारों पर हमला भी किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Justice Yashwant Verma Row: संसद में महाभियोग प्रस्ताव के लिए पर्याप्त समर्थन, नोटिस पर 100 सांसदों के दस्तखत
सरदार पटेल के खिलाफ बयान देना सूरज के सामने धूल झोंकने जैसा: अमित चावड़ा
राज ठाकरे के इस बयान को लेकर कांग्रेस-आप और पाटीदार नेता नाराज हैं। गुजरात कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि सरदार पटेल जैसे महान नेता के खिलाफ बयान देना सूरज के सामने धूल झोंकने जैसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आप (ठाकरे) गुजरात की धरती पर राजनीति करेंगे, तो आपको जवाब जरूर मिलेगा।
गढ़वी की सीएम पटेल से अपील- ठाकरे के खिलाफ दर्ज कराएं एफआईआर
वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि गुजरात के लोग राज ठाकरे की टिप्पणी को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब आपकी राजनीति काम नहीं कर रही है, तो आप ने केवल गुजराती लोगों का, बल्कि पूरे देश के नेता सरदार पटेल का भी अपमान कर रहे हैं। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यश्र सीआर पाटिल से राज ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की अपील की।
पटेल ने 565 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण किया
आप प्रदेश अध्यक्ष गढ़वी ने यह भी कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों को एकजुट करके अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि जब सरदार पटेल का निधन हुआ, तब उनके खाते में सिर्फ 261 रुपये थे। फिर भी महाराष्ट्र के कुछ नेता ऐसे महान व्यक्तित्व के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करके अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session: 60 साल पुराना आयकर कानून बदलेगा, आज लोकसभा में पेश होगी संसदीय समिति की रिपोर्ट
पाटीदार नेताओं ने भी ठाकरे के बयानों की निंदा की
पाटीदार नेता मनोज पनारा ने मोरबी शहर में पुलिस को एक अर्जी देकर राज ठाकरे पर देशद्रोह का केस चलाने और गुजरात में उनके आने पर रोक लगाने की मांग की। एक अन्य पाटीदार नेता, अल्पेश कथीरिया ने कहा कि राज ठाकरे को ऐसे राष्ट्रीय नेताओं का अपमान करने का कोई हक नहीं है। इसके अलावा, सरदार पटेल समूह के अध्यक्ष लालजी पटेल और मनोज पनारा के नेतृत्व वाले पाटीदार युवा संघ ने भी राज ठाकरे के बयानों की निंदा की। पनारा ने कहा कि ठाकरे की सोच बहुत छोटी है और इसलिए उन्हें गुजरात में नहीं आने देना चाहिए। वहीं, लालजी पटेल ने आरोप लगाया कि ठाकरे हमेशा से गुजराती विरोधी रहे हैं।