फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress adds more than 2 crore new member in digital membership drive Sonia Gandhi enrolls too news in Hindi

एक्शन में कांग्रेस: डिजिटल सदस्यता अभियान में जोड़े 2.6 करोड़ नए सदस्य, सोनिया गांधी ने भी खुद को नामांकित किया

Fri, 15 Apr 2022 10:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Apr 2022 10:18 PM IST
सार

पिछले वर्षों से अलग रणनीति अपनाते हुए कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने इस बार साल 2022-2027 के लिए पारंपरिक सदस्यता प्रक्रिया के साथ-साथ डिजिटल सदस्यता अभियान को लागू करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
Congress adds more than 2 crore new member in digital membership drive Sonia Gandhi enrolls too news in Hindi
कांग्रेस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लगातार खोते जा रहे अपने राजनीतिक आधार को फिर से बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया था जो शुक्रवार को समाप्त हो गया। इस अभियान में पार्टी ने 2.6 नए सदस्य जोड़े हैं और इस पहल के तहत पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी खुद को नामांकित किया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस का यह डिजिटल सदस्यता अभियान एक नवंबर 2021 को शुरू हुआ था और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उन नेताओं में से एक थे जिन्होंने पहले दिन खुद को डिजिटल सदस्य के तौर पर नामांकित किया था। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह गुरुवार को पार्टी के डिजिटल सदस्य बने थे।
विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि पिछले वर्षों से अलग रणनीति अपनाते हुए कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने इस बार साल 2022-2027 के लिए पारंपरिक सदस्यता प्रक्रिया के साथ-साथ डिजिटल सदस्यता अभियान को लागू करने का फैसला किया था। इसने कहा कि हमें इसके काफी उत्साहजनक परिणाम मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के युवा समर्थकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही: वेणुगोपाल
ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने एक बहुत खुशी की बात है कि डिजिटल सदस्यता अभियान को देश की जनता से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि इसमें विशेष तौर पर पार्टी के युवा समर्थकों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही है।

वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी ने हर विधानसभा के सभी बूथों में पहुंच बनाई है और 2.6 करोड़ नए सदस्य जोड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस आंकड़े की पुष्टि की जा चुकी है। ये सभी सत्यापित सदस्य हैं, जिन्हें कांग्रेस सदस्यता एप नामक मोबाइल एप से नामित नामांकनकर्ताओं द्वारा पार्टी में नामांकित किया गया है


एआईसीसी के डाटा एनालिटिक्स विभाग के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि हमारा फोकस मात्रा पर नहीं, बल्कि सदस्यता की गुणवत्ता पर रहा है। हर सदस्य का तीन स्तरों पर (मतदाता पहचान पत्र, फोटोग्राफ, फोन नंबर) सत्यापन हुआ है। सत्यापित नामांकनकर्ता ही सदस्यता एप का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed