फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress accuses CPIM of hijacking poll machinery to bring down polling percentage

Congress: कांग्रेस ने CPIM पर चुनावी मशीनरी को हाईजैक करने का लगाया आरोप, जानें मामला

Sat, 27 Apr 2024 02:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 27 Apr 2024 02:15 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि देश में पहले दो चरणों के मतदान के बाद सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अच्छे परिणाम का भरोसा है।

विज्ञापन
Congress accuses CPIM of hijacking poll machinery to bring down polling percentage
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद कल दूसरा चरण भी संपन्न हो गया। पहले दौर के चुनाव में जहां 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, गुरुवार को हुए चुनाव में 13 राज्य की 88 सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में केरल की 20 सीटों पर भी मतदान हुआ था। अब मतदान के एक दिन बाद कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि मतदाताओं को परेशान किया गया। साथ ही दावा किया कि सत्तारूढ़ माकपा ने मतदान फीसदी को कम करने के उद्देश्य से चुनाव मशीनरी को हाईजैक किया। 

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अच्छे परिणाम का भरोसा
कांग्रेस ने 88 लोकसभा सीटों के लिए 13 राज्यों में हुए दूसरे चरण के चुनाव में अच्छे प्रदर्शन का भी भरोसा जताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी का 400 पार का दावा कुचल दिया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देश में पहले दो चरणों के मतदान के बाद सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अच्छे परिणाम का भरोसा है। उन्होंने आगे कहा कि हम केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों को जीतने को लेकर आश्वस्त हैं।
विज्ञापन


केरल में मतदान फीसदी में आई कमी
वेणुगोपाल ने मतदान फीसदी में आई कमी को लेकर सत्तारूढ़ माकपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ माकपा ने चुनाव मशीनरी को हाईजैक किया, जिसकी वजह से 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस साल केरल में मतदान फीसदी में कमी देखी गई। केरल में 20 लोकसभा सीटों के लिए आम चुनावों के बारे में बढ़े राजनीतिक उत्साह के बावजूद, मतदान फीसदी में कमी दर्ज की क्योंकि यह आंकड़ा कल रात आठ बजे 70.22 फीसदी था। अगर साल 2019 की बात करें तो उस समय 77.84 फीसदी वोट पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम में तकनीकी दिक्कतें आईं
वेणुगोपाल ने दावा किया कि राज्य में तीन से पांच फीसदी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तकनीकी दिक्कतें आईं, जिसके कारण चुनाव प्रक्रिया में काफी देर हुई। इसके कारण मतदाताओं को परेशानी हुई। उन्हें भीषण गर्मी में घंटों तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा।

90 फीसदी गड़बड़ियां हुईं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम में 90 फीसदी गड़बड़ियां उन बूथों पर हुईं जहां यूडीएफ मजबूत था।

उन्होंने कहा, 'मतदान कम इसलिए हुआ क्योंकि मतदाताओं को वोट डालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ईवीएम मशीनों में आई कमी के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा और मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, बैठने की सुविधा तक उपलब्ध नहीं थी।'


चुनाव मशीनरी को पूरी तरह से हाईजैक किया
उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा ने मतदान फीसदी को कम करने के उद्देश्य से चुनाव मशीनरी को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारियों ने हजारों वास्तविक मतदाताओं को मतदाता सूची से हटा दिया। इसके अलावा, कांग्रेस नेता ने आगे आरोप लगाया कि राज्य के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान हुआ और इस पर सवाल उठाने वाले यूडीएफ नेताओं और कार्यकर्ताओं पर वामपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि देश में पहले दो चरणों के मतदान के बाद सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अच्छे परिणाम का भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed