फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress accused bjp forreckless privatisation of public sector assets supriya shrinate

Congress : कांग्रेस ने भाजपा पर सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का लगाया आरोप, कहा- 'बेचे जाओ पार्टी' बोलना ज्यादा सही

Tue, 28 Jun 2022 08:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 28 Jun 2022 08:37 PM IST
सार

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की अंधाधुंध निजीकरण और बिक्री करने की योजना अब भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीयों के लिए बहुत बड़ा जोखिम बन गई है।  उन्होंने आगे कहा कि सरकार सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पूरी तरह से निजी हाथों में बेचने की इच्छुक है।

विज्ञापन
congress accused bjp forreckless privatisation of public sector assets supriya shrinate
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पूरी करह से बेचना चाहती है। इसके चलते भाजपा को 'बेचे जाओ पार्टी' कहना उचित रहेगा। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी दावा किया कि भाजपा की योजना सार्वजनिक उपक्रमों के भूखंडों को अपने चुनिंदा क्रोनी कैपिटलिस्ट दोस्तों को सौंपने की है।

विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को बेचने की फिराक में मोदी सरकार
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा कि सरकार सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पूरी तरह से निजी हाथों में बेचने की इच्छुक है, जिसका अर्थव्यवस्था पर गंभीर परिणाम होगा। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की अंधाधुंध निजीकरण और बिक्री करने की योजना अब भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीयों के लिए बहुत बड़ा जोखिम बन गई है। मोदी सरकार अब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का भी निजीकरण करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बिना सोची समझी इस रणनीति के नतीजे बेहद खतरनाक होंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण का विरोध करेगी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, पवन हंस और सेंट्रल इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड सहित चार सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को रोकने में मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, '1969 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने के इंदिरा गांधी के साहसिक निर्णय ने न केवल कुछ निजी ऋणदाताओं के एकाधिकार को तोड़ा बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि बैंकिंग सेवाएं देश के अंतिम छोर तक पहुंचें।  सुप्रिया ने आरोप लगाया कि अब सरकार ने यह फैसला किया है कि वह सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों में अपनी हिस्सेदारी संपूर्ण रूप से बेच देगी।


दो तरफा बात करती है भाजपा
सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी सरकार पर आगे आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने 41 आयुध कारखानों को बेच दिया है, इसने डीआरडीओ को भी कमजोर किया हा। यहां तक कि भारत इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के अलावा भारत अर्थ मूवर्स जैसे बड़े और रणनीतिक रक्षा पीएसयू को भी सरकार बेचने की फिराक में है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर दो-तरफा बात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार एक तरफ रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों में 'अग्निवरों' को नौकरी देने की बात कर रही थी और दूसरी तरफ उनका निजीकरण कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed