Congress Foundation Day: खरगे बोले- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे (मुंबई) में दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई थी। कांग्रेस के संस्थापक महासचिव एओ ह्यूम थे। तब वरिष्ठ नेता व्योमेश चंद्र बनर्जी को अध्यक्ष बनाया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 138 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस का मुख्यालय आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। खरगे ने इस दौरान अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है।
कांग्रेस ने दलितों, गरीबों की बेड़ियों को तोड़ने का साहस किया: खरगे
खरगे ने कहा कि आज भारत ने प्रगति की है क्योंकि कांग्रेस ने दलितों, गरीबों की बेड़ियों को तोड़ने का साहस किया है। लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल में 5 गैर-कांग्रेसी मंत्रियों को नियुक्त किया। यह सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत को दर्शाता है।
भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे: खरगे
खरगे ने आगे कहा कि भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पूरे देश में नफरत का गड्ढा खोदा जा रहा है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं।
मणिशंकर अय्यर ने RSS पर बोला हमला
वहीं इस मौके पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि धर्म के आधार पर, भाषा के आधार पर, जाति के आधार पर, संस्कृति के आधार पर भारत को टुकड़े-टुकड़े बनाने वाले ये संघ परिवार के लोग हैं...इसके खिलाफ ये (भारत जोड़ो) यात्रा चलाई जा रही है।
#WATCH | Delhi: It's the people of 'Sangh Parivaar' who're dividing India into 'tukde-tukde' on the basis of religion, language & caste. This yatra is against it. We've to fight against the attempts to break the country: Congress leader Mani Shankar Aiyar pic.twitter.com/jGbGS6lpEx
— ANI (@ANI) December 28, 2022
कांग्रेस पार्टी की नींव आज से 137 साल पहले मुंबई में रखी गई थी
आजादी के आंदोलन के वक्त कांग्रेस पार्टी की नींव आज से 137 साल पहले मुंबई में रखी गई थी। हर साल 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनाती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस मौके पर बुधवार को खासतौर से मुंबई जाएंगे और एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी राज्यों में कांग्रेस दफ्तरों में भी कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय में होगा, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे पार्टी का झंडा फहराएंगे।
Congress Party to celebrate its 138th Foundation Day today; visuals from AICC office in Delhi pic.twitter.com/3d1r86hNH6
— ANI (@ANI) December 28, 2022
दिल्ली मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी भी पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता भी कार्यक्रम में शरीक हुए।
Delhi | Former Congress president Sonia Gandhi, party MP Rahul Gandhi and other leaders arrive at the AICC office to celebrate the party's 138th Foundation Day pic.twitter.com/kXOkM73mfA
— ANI (@ANI) December 28, 2022
28 दिसंबर 1885 को हुई थी स्थापना
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे (मुंबई) में दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई थी। कांग्रेस के संस्थापक महासचिव एओ ह्यूम थे। तब वरिष्ठ नेता व्योमेश चंद्र बनर्जी को अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से हर साल 28 दिसंबर को पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाती है।
दिल्ली के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुंबई जाएंगे खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे मुंबई में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाने की परंपरा को 37 साल बाद फिर शुरू करने जा रहे हैं। सितंबर में कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए खरगे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुंबई कांग्रेस द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले साल 1985 में राजीव गांधी मुंबई में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पार्टी के स्थापना दिवस में शामिल हुए थे और उस साल मुख्य कार्यक्रम मुंबई में ही किया गया था।
24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष
कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। 1998 में सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था और 2017 में राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुना गया, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद खरगे को पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। खरगे ने कांग्रेस मुख्यालय में बिना पूर्व समय निर्धारित किए लोगों से मिलना शुरू कर दिया है। हाल ही में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश चुनाव जीता। हालांकि, उनके पदभार ग्रहण करने के बाद कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव हार गई। खरगे पार्टी के स्थापना दिवस पर मुंबई जाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी मूल्यों के प्रति समर्पण का संदेश देने का प्रयास करेंगे।
शादी के लिए ऐसी लड़की पसंद करूंगा जिसमें मेरी दादी, मां की खूबियां हों : राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार अपनी शादी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा है कि वह शादी के लिए ऐसी लड़की चाहेंगे जिसमें उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी की खूबियां मिली-जुली हों।
उन्होंने एक यूट्यूब चैनल के साथ साक्षात्कार में यह टिप्पणी की। राहुल गांधी से उनकी दादी के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वह मेरे जीवन का प्यार थीं। वह मेरी दूसरी मां थीं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह इंदिरा गांधी जैसी खूबियों वाली किसी लड़की के साथ शादी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी लड़की पसंद करूंगा जिसमें मेरी दादी और मां की खूबियां मिलीजुली हों।
टीशर्ट पर बोले राहुल, जब तक चल रही है चलाएंगे...भाजपा ने पूछा, ऐसा कैसे चलेगा शहजादे
टीशर्ट में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में नजर आ रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा- ‘टी शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलाएंगे...जब नहीं काम करेगी तो रोक देंगे। कांग्रेस स्थापना दिवस पर राहुल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे गर्व है, मैं ऐसे संगठन का हिस्सा हूं जिसने हर परिस्थिति में सत्य, अहिंसा और संघर्ष का रास्ता चुना और हर कदम हमेशा लोकहित में उठाया। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल का वीडियो पोस्ट कर पूछा, ‘जब तक चल रही है... जब नहीं काम करेगी तो रोक देंगे... ऐसे कैसे चलेगा, शहजादे?’
कांग्रेस ने गृह मंत्री से राहुल के लिए मांगी सुरक्षा, कहा-हुई थी चूक
कांग्रेस ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा चूक का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने पत्र में कहा कि दिल्ली पुलिस ने मूकदर्शक जैसा व्यवहार किया। वह बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और राहुल गांधी के चारों ओर घेरा बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।
वेणुगोपाल ने पत्र में आगे कहा, तीन जनवरी से शुरू हो रहे अगले चरण में यात्रा पंजाब और जम्मू एवं कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाके में प्रवेश करेगी। इस संबंध में, मैं आपसे जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले सभी यात्रियों तथा नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने आगे दावा किया कि प्रतिभागियों को परेशान करने और प्रतिष्ठित हस्तियों को यात्रा में शामिल होने से रोकने के लिए, इंटेलिजेंस ब्यूरो भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वाले कई लोगों से पूछताछ कर रहा है।