फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress 137th Foundation Day: Congress flag falls off while being hoisted by interim president Sonia Gandhi

कांग्रेस स्थापना दिवस: फहराने से पहले ही सोनिया के हाथों में गिरा पार्टी का झंडा, एक पल के लिए सहम सी गईं पार्टी अध्यक्ष

Tue, 28 Dec 2021 10:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Dec 2021 10:15 AM IST
सार

कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के समय कांग्रेसी झंडा नीचे गिर गया। 

विज्ञापन
Congress 137th Foundation Day: Congress flag falls off while being hoisted by interim president Sonia Gandhi
कांग्रेस स्थापना दिवस पर गिरा कांग्रेसी झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस समारोह में अजीब वाकया सामने आया। दरअसल, पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था, इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। समारोह के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण कर रही थीं, तो कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है। 
 

पार्टी में फिर से जान फूंकने की कोशिश 
लगातार दो लोकसभा चुनाव हारने और राज्यों में क्षेत्रीय दलों के आगे प्रभावहीन हो रही कांग्रेस, स्थापना दिवस के साथ ही नए सिरे से खुद को मजबूती देने जा रही है। स्थापना दिवस के मौके पर नेता और कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति पर आगे बढ़ने का संकल्प लेंगे। कांग्रेस अब बेरोजगारी और सरकारी कंपनियों के निजीकरण के मुद्दे पर हल्ला बोलेगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चल रहा कांग्रेस का ट्रेनिंग अभियान 
समिति के सदस्यों के मुताबिक पार्टी देशभर में जनता तक पहुंचने के लिए एक ट्रेनिंग अभियान पहले ही शुरू कर चुकी है। जिला और ब्लॉक स्तर तक करीब 5500 ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं जो नुक्कड़ प्रवक्ता की भूमिका में चाय की दुकानों और अन्य पब्लिक जगहों पर समाज में होने वाली बहस में पार्टी का पक्ष रखने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed